"कोयंबतूर": अवतरणों में अंतर

हमने सही नाम का उच्चारण के आधार पर संशोधन किया।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
सही नाम
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 28:
| website = {{URL|https://www.ccmc.gov.in/}}
}}
'''कोयंबतूरकोयंबुत्तुर''' या '''कोयंबटूर''' [[तमिलनाडु]] [[प्रान्त]] का एक शहर है। [[कर्नाटक]] और [[तमिलनाडु]] की सीमा पर बसा शहर मुख्य रूप से एक औद्योगिक नगरी है। शहर रेल और सड़क और वायु मार्ग से अच्छी तरह पूरे [[भारत]] से जुड़ा है।
 
कोयंबुत्तुर एक महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर है। दक्षिण भारत के मैनचेस्टर के नाम से प्रसिद्ध कोयंबुत्तुर एक प्रमुख कपड़ा उत्पादन केंद्र है। नीलगिरी की तराई में स्थित यह शहर पूरे साल सुहावने मौसम का अहसास कराता है। दक्षिण से नीलगिरी की यात्रा करने वाले पर्यटक कोयंबुत्तुर को आधार शिविर की तरह प्रयोग करते हैं। कपड़ा उत्पादन कारखानों के अतिरिक्त भी यहां बहुत कुछ है जहां सैलानी घूम-फिर सकते हैं। यहां का जैविक उद्यान, कृषि विश्‍वविद्यालय संग्रहालय और वीओसी पार्क विशेष रूप से पर्यटकों को आकर्षित करता है। कोयंबुत्तुर में बहुत सारे मंदिर भी हैं जो इस शहर के महत्व को और भी बढ़ाते हैं।