"ध्रुव तारा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1:
[[चित्र:Polaris system.jpg|thumb|200px|ध्रुव मंडल के कुछ तारे, जिनमें से ध्रुव ए (A) मुख्य तारा है]]
[[चित्र:Steve Ryan - Stars around Polaris - Day 62 (by-sa).jpg|thumb|200px|कैमरे का लेंस रात्री में लम्बे अरसे तक खुला रख कर रात में आसमान का चित्र खींचा जाए, तो प्रतीत होता है कि सारे तारे ध्रुव तारे के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं]]
'''ध्रुव तारा''', जिसका [[बायर नाम]] "अल्फ़ा उर्साए माइनोरिस" (α Ursae Minoris या α UMi) है, [[ध्रुवमत्स्य तारामंडल]] का सब से [[रोशन]] [[तारा]] है। यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से [[सबसे रोशन तारों की सूची|४५वां सब से रोशन तारा]] भी है। यह पृथ्वी से लगभग ४३४ [[प्रकाश वर्ष]] की दूरी पर है। हालांकि की पृथ्वी से यह एक तारा लगता है, यह वास्तव में एक [[बहु तारा]] मंडल है, जिसका मुख्य तारा (ध्रुव "ए") F7 [[तारों की श्रेणियाँ|श्रेणी]] का रोशन [[दानव तारा]] या [[महादानव तारा]] है। वर्तमान युग में ध्रुव तारा [[खगोलीय गोले]] के उत्तरी ध्रुव के निटकनिकट स्थित है, यानि दुनिया में अधिकतर जगहों से ध्रुव तारा पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव के ऊपर स्थित प्रतीत होता है। इस कारण से तारों से मार्गदर्शन लेते हुए समुद्र या रेगिस्तान जैसी जगहों से निकलने वाले यात्री अक्सर ध्रुव तारे का प्रयोग करते हैं।
 
पृथ्वी के [[घूर्णन]] (रोटेशन) से रात्री में आकाश के लगभग सभी तारे धीरे-धीरे घुमते हुए लगते हैं, लेकिन ध्रुव तारा उत्तर की ओर स्थिर लगता है। अगर किसी कैमरे का लेंस लम्बे अरसे तक खुला रख कर रात में आसमान का चित्र खींचा जाए, तो तस्वीर में ऐसा प्रतीत होता है की सारे तारे ध्रुव के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं।