"तोता": अवतरणों में अंतर

छो MrGyani (Talk) के संपादनों को हटाकर 2409:4042:2282:D18:E1A:3:4614:93CF के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 19:
 
== परिचय ==
[https://tyrosx.com/parrot/ तोता] पक्षियों के सिटैसिफ़ॉर्मीस (Psittaci) गण के सिटैसिडी (Psittacidae) कुल का पक्षी है, जो गरम देशों का निवासी है। यह बहुत सुंदर पक्षी है और मनुष्यों की बोली की नकल बखूबी कर लेता है। यह सिलीबीज द्वीप से सालोमन द्वीप तक के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी कई जातियाँ हैं। लेकिन इनमें हरा तोता (Ring Necked Parakett), जो [[अफ्रीका]] में गैंबिया के मुहाने (mouth of Gambia) से लेकर, [[लाल सागर]] होता हुआ [[भारत]], [[बरमा]] और [[टेनासरिम]] (Tenasserim) तक फैला हुआ है, सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यह हरे रंग का 10-12 इंच लंबा पक्षी है, जिसके गले पर लाल कंठा होता है। तोते को मनुष्यों ने संभवत: सबसे पहले पालतू किया और आज तक ये शौक के साधन बने हुए हैं।
 
तोते के मुख्य निवास स्थान [[आस्ट्रेलिया]] और [[न्यूज़ीलैंड]] हैं, जहाँ के अनेक प्रकार के रंगीन तोते प्रति वर्ष पकड़कर विदेशों में भेजे जाते हैं। इनमें काकातुआ और मैकॉ (Macaw) आदि बड़े कद के सुंदर तथा रंगीन एवं बजरीका, रोज़ेला और काकाटील छोटे कद के होते हैं।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/तोता" से प्राप्त