"चेन्नई": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 540:
|date=जुलाई 6, 2006
|accessdate=13 सितंबर 2007}}</ref> [[मुम्बई]] के बाद भारत का यही सबसे बड़ा पत्तन है। इस कृत्रिम बन्दरगाह में जलयानों के लंगर डालने के लिए कंक्रीट की मोटी दीवारें सागर में खड़ी करके एक साथ दर्जनों जलयानों के ठहराने योग्य पोताश्रय बना लिया गया है। दक्षिणी भारत का सारा दक्षिण-पूर्वी भाग ([[तमिलनाडु]], दक्षिणी आन्ध्रप्रदेश तथा कर्नाटक राज्य) इसकी पृष्ठभूमि है। यहाँ मुख्य निर्यात मूँगफली और इसका तेल, तम्बाकू, प्याज, कहवा, अबरख, मैंगनीज, चाय, मसाला, तेलहन, चमड़ा, नारियल इत्यादि हैं तथा आयात में कोयला, पेट्रोलियम, धातु, मशीनरी, लकड़ी, कागज, मोटर-साइकिल, रसायन, चावल और खाद्यान्न, लम्बे रेशे वाली कपास, रासायनिक पदार्थ, प्रमुख हैं। एक छोटा बंदरगाह [[रोयापुरम]] में भी है, जो स्थानीय मछुआरों और जलपोतों द्वारा प्रयोग होता है। पूर्वी तट पर चेन्नई की महत्त्वपूर्ण स्थिति ने प्राकृतिक सुविधा के अभाव में भी कृत्रिम व्यवस्था द्वारा एक पत्तन का विकास पाया है। एक बन्दरगाह होने के कारण कोलकाता, विशाखापट्टनम, कोलम्बों, रंगून, पोर्ट ब्लेयर आदि स्थानों से समुद्री मार्ग द्वारा सम्बद्ध है।
[[चित्र:TirumailaiVelachery MRTSRailway station ChennaiJune (Madras)2010.jpg|thumb|left|चेन्नई में [[सामूहिक त्वरित यातायात प्रणाली (चेन्नई)|एम.आर.टी.एस]] ट्रेन का स्टेशन]]
आज रेलमार्गों और सड़कों का मुख्य जंक्शन होने के कारण यह नगर देश के विभिन्न शहरों से जुड़ा हुआ है। यह वायु मार्ग द्वारा [[बंगलोर]], कोलकाता, मुम्बई, दिल्ली, हैदराबाद आदि देश के विभिन्न शहरों से जुड़ा हुआ है। चेन्नई देश के अन्य भागों से रेल द्वारा भी भली-भांति जुड़ा हुआ है। यहां से पाँच मुख्य [[भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग|राष्ट्रीय राजमार्ग]] शहर को [[मुंबई]], [[कोलकाता]], [[तिरुचिरापल्ली]], [[तिरुवल्लुर]], तिंडिवनम और [[पुदुचेरी]] को जोड़ते हैं।<ref name=transport>{{cite web | title= GIS database for Chennai city roads and strategies for improvement | publisher=Geospace Work Portal | url=http://www.gisdevelopment.net/application/Utility/transport/utilitytr0001.htm|accessdate=4 अगस्त 2005}}</ref> चेन्नई मोफस्सिल बस टर्मिनस, चेन्नई से सभी अन्तर्राज्यीय बस सेवाओं का अड्डा है। यह [[एशिया]] का सबसे बड़ा बस-अड्डा है।<ref name="thehindu20051228">{{cite news
|last = Dorairaj