"मुरैना": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
मुरैना
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 23:
}}
 
'''मुरैना''' [[भारत]] के [[मध्य प्रदेश]] [[प्रान्त]] का एक नगर है। यह [[मुरैना जिला]] मुख्यालय भी है। उत्तरी मध्य प्रदेश में स्थित मुरैना चंबल घाटी का प्रमुख जिला है। 5000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस जिले से चंबल, कुंवारी, आसन और सांक नदियां बहती हैं। पर्यटन के लिए आने वालों के देखने के लिए यहां अनेक दर्शनीय स्थल हैं। इन दर्शनीय स्थलों में सिहोनिया, पहाडगढ़, मीतावली, नूराबाद,टीन का पुरा का राम जानकी मंदिर, सबलगढ़ का किला और राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य प्रमुख हैं। यहां एक पुरातात्विक संग्रहालय और गैलरी भी देखी जा सकती है। यह जिला ग्वालियर नगर से लगभग 46 किलोमीटर की दूरी पर है। मुरैना का प्राचीन नाम मयूरवन है जो की महाभारत काल के समय बहुत प्रसिद्ध था। इसी जिले का एक छोटा सा साॅटा नामक गांव हैं जिसमें जिले के सभी गांवों की अपेक्षाकृत अधिक मोर पाये जाते हैं यह मुरैना नगर से १० किलो मीटर की दूरी पर स्थित है । मुरैना अब विकासशील जिला बन चुका है।इस जिले मे कई धार्मिक स्थान भी हैं जो देखने मे अद्भुत कला के धनी है।इन सब मे प्रसिद्ध हैं-रतनदास जी (पटिया वाले बाबा) का मंदिर,जो करह धाम मे है। बाबा देवपुरी का मंदिर,गंगापुर धाम जो जनकपुर मे है।और कई ऐसे मंदिर है जिन्हे देखे बिना मन नहीं भरता।देश के कई राज्यों के लोगों का यहाँ ताँता बँधा रहता है।
 
== भूगोल ==