"उपपुराण": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 43:
 
== शिव, देवीभागवत, हरिवंश एवं विष्णुधर्मोत्तर ==
आचार्य बलदेव उपाध्याय ने पर्याप्त तर्कों के आधार पर सिद्ध किया है कि शिव पुराण वस्तुतः एक उपपुराण है और उसके स्थान पर वायु पुराण ही वस्तुतः महापुराण है। इसी प्रकार देवी भागवत जी एक उपपुराण है। परन्तु इन दोनों को उपपुराण के रूप में स्वीकार करने में सबसे बड़ी बाधा यह है कि स्वयं विभिन्न पुराणों में उपलब्ध अपेक्षाकृत अधिक विश्वसनीय सूचियों में कहीं इन दोनों का नाम उपपुराण के रूप में नहीं आया है। दूसरी ओर रचना एवं प्रसिद्धि दोनों रूपों में ये दोनों महापुराणों में ही परिगणित रहा है। इसी प्रकार प्राचीन एवं रचनात्मक रूप से परिपुष्ट होने के बावजूद हरिवंश एवं विष्णुधर्मोत्तर का नाम भी पुराण या उपपुराण की किसी प्रामाणिक सूची में नहीं आता है। हालाँकि इन दोनों का कारण स्पष्ट ही है। हरिवंश वस्तुतः स्पष्ट रूप से महाभारत का खिल (परिशिष्ट) भाग के रूप में रचित है और इसी प्रकार विष्णुधर्मोत्तर भी विष्णु पुराण के उत्तर भाग के रूप में ही रचित एवं प्रसिद्ध है। नारद पुराण में बाकायदा विष्णु पुराण की विषय सूची देते हुए विष्णुधर्मोत्तर को उसका उत्तर भाग बता कर एक साथ विषय सूची दी गयी है। अतः हरिवंश तो महाभारत का अंग होने से स्वतः पुराणों की गणना से हट जाता है। विष्णुधर्मोत्तर विष्णु पुराण का अंग रूप होने के बावजूद नाम एवं रचना-शैली दोनों कारणों से एक स्वतंत्र पुराण के रूप में स्थापित हो चुका है। अतः व्यवहारिक यही है कि प्रतीकात्मक रूप से महापुराणों की संख्या अठारह मानने के बावजूद व्यवहारिक रूप में शिव पुराण, देवी भागवत एवं विष्णुधर्मोत्तर को मिलाकर महापुराणों की संख्या इक्कीस स्वीकार करनी चाहिए।
 
== औप पुराण ==