"पुराण": अवतरणों में अंतर

गलत सन्दर्भ हटाये।
पंक्ति 5:
'पुराण' का शाब्दिक अर्थ है, 'प्राचीन' या 'पुराना'।<ref name=merriam>Merriam-Webster's Encyclopedia of Literature (1995 Edition), Article on Puranas, {{ISBN|0-877790426}}, page 915</ref> पुराणों की रचना मुख्यतः [[संस्कृत]] में हुई है किन्तु कुछ पुराण क्षेत्रीय भाषाओं में भी रचे गए हैं।<ref name=johncort185/><ref name=gregorybailey>Gregory Bailey (2003), The Study of Hinduism (Editor: Arvind Sharma), The University of South Carolina Press, {{ISBN|978-1570034497}}, page 139</ref> [[हिन्दू]] और [[जैन धर्म|जैन]] दोनों ही धर्मों के वाङ्मय में पुराण मिलते हैं। <ref name=johncort185>John Cort (1993), Purana Perennis: Reciprocity and Transformation in Hindu and Jaina Texts (Editor: Wendy Doniger), State University of New York Press, {{ISBN|978-0791413821}}, pages 185-204</ref>
 
पुराणों में वर्णित विषयों की कोई सीमा नहीं है। इसमें [[ब्रह्माण्डविद्या]], देवी-देवताओं, राजाओं, नायकों, ऋषि-मुनियों की वंशावली, [[लोककथा]]एं, तीर्थयात्रा, मन्दिर, चिकित्सा, खगोल शास्त्र, व्याकरण, खनिज विज्ञान, हास्य, प्रेमकथाओं के साथ-साथ धर्मशास्त्र और दर्शन का भी वर्णन है। <ref name=oliverleaman437/><ref name=gregorybailey/><ref name=ludorocher/> विभिन्न पुराणों की विषय-वस्तु में बहुत अधिक असमानता है। इतना ही नहीं, एक ही पुराण के कई-कई [[पाण्डुलिपि]]याँ प्राप्त हुई हैं जो परस्पर भिन्न-भिन्न हैं। <ref name=johncort185/> हिन्दू पुराणों के रचनाकार अज्ञात हैं और ऐसा लगता है कि कई रचनाकारों ने कई शताब्दियों में इनकी रचना की है। इसके विपरीत जैन पुराण जैन पुराणों का रचनाकाल और रचनाकारों के नाम बताए जा सकते हैं।<ref name=johncort185/>
 
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/पुराण" से प्राप्त