"कौशाम्बी जिला": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 22:
footnotes = |
}}
'''कौशांबी ''' भारतीय राज्य [[उत्तर प्रदेश]] का एक [[जिला]] है। [[मंझनपुर]] इसका मुख्यालय है। बौद्ध भूमि के रूप में प्रसिद्ध '''कौशांबी''' [[उत्तर प्रदेश]] राज्य का एक ज़िला है। कौशांबी, बुद्ध काल की परम प्रसिद्ध नगरी, जो वत्स देश की राजधानी थी। इसका अभिज्ञान, तहसील मंझनपुर ज़िला इलाहाबाद में प्रयाग से 24 मील पर स्थित कोसम नाम के ग्राम से किया गया है। इस जिले में स्थित[[भरवारी]] सबसे घनी आबादी वाला छोटा सा शहर है जो कि खरीदारी के लिए मशहूर है। सबसे नजदीक वाला रेलवे स्टेशन [[भरवारी]] ही है जहां पर महाबोधि जैसी सुपरफास्ट ट्रेन का स्टॉपेज है। जो कि कौशांबी को बुद्ध सर्किट से जोड़ता है ।ऐतिहासिक दृष्टि से भी कौशांबी काफी महत्वपूर्ण है। यहाँ स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों में शीतला मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर, प्रभाषगिरी और राम मंदिर विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इलाहाबाद के दक्षिण-पश्चिम से 63 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कौशांबी को पहले कौशाम के नाम से जाना जाता था। यह बौद्ध व जैनों का पुराना केंद्र है। पहले यह जगह वत्स महाजनपद के राजा उदयन की राजधानी थी। माना जाता है कि बुद्ध छठें व नौवें वर्ष यहाँ घूमने के लिए आए थे। जिले का मुख्यालय [[मंझनपुर]] में है।
 
== प्राचीनता ==