"चमोली जिला": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 78:
[[File:Valley of flowers uttaranchal full view.JPG|thumb|फूलों की घाटी, चमोली]]
प्राकृतिक प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग के समान है। इस स्थान की खोज फ्रेंक स्मिथ और आर.एल. होल्डवर्थ ने 1930 में की थी। इस घाटी में सबसे अधिक संख्या में जंगली फूलों की किस्में देखी जा सकती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार हनुमान जी लक्ष्मण जी के प्राणों की रक्षा के लिए यहां से संजीवनी बूटी लेने के लिए आए थे। इस घाटी में पौधों की 521 किस्में हैं। 1982 में इस जगह को राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा यहां आपको कई जानवर जैसे, काला भालू, हिरण, भूरा भालू, तेंदुए, चीता आदि देखने को मिल जाएंगें।
 
==अनसूया माता मंदिर ==
{{main|सती अनसूइया मन्दिर, उत्तराखण्ड}}
माता अनसूया को पुत्र वरदायनी के रूप में जाना जाता है। निःसंतान दम्पति संतान प्राप्ति हेतु यहाँ आते है। सड़क से यह 5 किमी० की चढ़ायी पर स्थित है। मंदिर के आगे अत्रि मुनि गुफा है, जिसकी परिक्रमा की जा सकती है।
यहाँ से भगवान रुद्रनाथ भी जाया जा सकता है।
 
 
=== औली ===