"भारतीय जनता पार्टी": अवतरणों में अंतर

[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 2402:3A80:104B:1037:B8EA:6187:F493:A144 (Talk) के संपादनों को हटाकर Nilesh shukla के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 21:
 
==[[परिचय]]==
भारतीय जनता पार्टी का मूल [[श्यामाप्रसाद मुखर्जी]] द्वारा 1951१९५१ में निर्मित [[भारतीय जनसंघ]] है। 1977१९७७ में [[आपातकाल (भारत)|आपातकाल]] की समाप्ति के बाद [[जनता पार्टी]] के निर्माण हेतु जनसंघ अन्य दलों के साथ विलय हो गया। इससे 1977१९७७ में पदस्थ कांग्रेस पार्टी को 1977१९७७ के आम चुनावों में हराना सम्भव हुआ। तीन वर्षों तक सरकार चलाने के बाद 1980१९८० में जनता पार्टी विघटित हो गई और पूर्व जनसंघ के पदचिह्नों को पुनर्संयोजित करते हुये भारतीय जनता पार्टी का निर्माण किया गया। यद्यपि शुरुआत में पार्टी असफल रही और 1984१९८४ के आम चुनावों में केवल दो लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही। इसके बाद [[राम जन्मभूमि]] आंदोलन ने पार्टी को ताकत दी। कुछ राज्यों में चुनाव जीतते हुये और राष्ट्रीय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करते हुये 1996१९९६ में पार्टी भारतीय संसद में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। इसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया जो 13१३ दिन चली।
 
1998१९९८ में आम चुनावों के बाद भाजपा के नेतृत्व में [[राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन]] (राजग) का निर्माण हुआ और [[अटल बिहारी वाजपेयी]] के नेतृत्व में सरकार बनी जो एक वर्ष तक चली। इसके बाद आम-चुनावों में राजग को पुनः पूर्ण बहुमत मिला और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार ने अपना कार्यकाल पूर्ण किया। इस प्रकार पूर्ण कार्यकाल करने वाली पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनी। 2004२००४ के आम चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा और अगले 10१० वर्षों तक भाजपा ने संसद में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाई। [[भारतीय आम चुनाव, 2014२०१४|2014२०१४ के आम चुनावों]] में राजग को गुजरात के लम्बे समय से चले आ रहे मुख्यमंत्री [[नरेन्द्र मोदी]] के नेतृत्व में भारी जीत मिली और 2014२०१४ में सरकार का बनायी। इसके अलावा दिसम्बर 2017२०१७ के अनुसार भारतीय जनता पार्टी भारत के 29२९ राज्यों में से 19१९ राज्यों में भारतीय जनता पार्टी सता में है।
 
भाजपा की कथित विचारधारा "[[एकात्म मानववाद (भारत)|एकात्म मानववाद]]" सर्वप्रथम 1965१९६५ में [[दीनदयाल उपाध्याय]] ने दी थी। पार्टी [[हिन्दुत्व]] के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करती है और नीतियाँ ऐतिहासिक रूप से [[हिन्दू राष्ट्रवाद]] की पक्षधर रही हैं। इसकी विदेश नीति राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर केन्द्रित है। [[धारा 370३७०|जम्मू और कश्मीर के लिए विशेष संवैधानिक दर्जा]] ख़त्म करना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना तथा सभी भारतीयों के लिए [[समान नागरिकता कानून]] का कार्यान्वयन करना भाजपा के मुख्य मुद्दे हैं। हालाँकि 1998१९९८-2004२००४ की राजग सरकार ने किसी भी विवादास्पद मुद्दे को नहीं छुआ और इसके स्थान पर [[वैश्वीकरण]] पर आधारित आर्थिक नीतियों तथा सामाजिक कल्याणकारी आर्थिक वृद्धि पर केन्द्रित रही।
 
==मुखपत्र==