"संगीत": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 6:
सुव्यवस्थित ध्वनि, जो [[रस]] की सृष्टि करे, '''संगीत''' कहलाती है। [[गायन]], [[वादन]] व [[नृत्य]] तीनों के समावेश को'''संगीत'''कहते हैं। संगीत नाम इन तीनों के एक साथ व्यवहार से पड़ा है। गाना, बजाना और नाचना प्रायः इतने पुराने है जितना पुराना आदमी है। बजाने और बाजे की कला आदमी ने कुछ बाद में खोजी-सीखी हो, पर गाने और नाचने का आरंभ तो न केवल हज़ारों बल्कि लाखों वर्ष पहले उसने कर लिया होगा, इसमें कोई संदेह नहीं।
 
गायन मानव के लिए प्राय: उतना ही स्वाभाविक है जितना भाषण। कब से मनुष्य ने गाना प्रारंभ किया, यह बतलाना उतना ही कठिन है जितना कि कब से उसने बोलना प्रारंभ किया है। परंतु बहुत काल बीत जाने के बाद उसके गायन ने व्यवस्थित रूप धारण किया। जब स्वर और लय व्यवस्थित रूप धारण करते हैं तब एक कला का प्रादुर्भाव होता है और इस कला को संगीत, म्यूज़िक या मौसीकी कहते हैं।<ref name="perseus.tufts.edu">{{cite web |url=http://www.perseus.tufts.edu/cgi-bin/ptext?doc=Perseus%3Atext%3A1999.04.0057%3Aentry%3D%2368891 |title=Mousike, Henry George Liddell, Robert Scott, ''A Greek–English Lexicon'', at Perseus |publisher=perseus.tufts.edu |accessdate=27 October 2015}}</ref>
 
==संगीत पद्धतियाँ==
पंक्ति 15:
{{main|संगीत का इतिहास}}
[[Image:Raja Ravi Varma, Galaxy of Musicians.jpg|thumb|400px|अपने-अपने क्षेत्रीय परिधानों में सजी हुई भारतीय महिलाएँ भारत के विभिन्न भागों में प्रचलित वाद्य बजा रही हैं। ([[राजा रवि वर्मा]] द्वारा चित्रित)]]
[[युद्ध]], [[उत्सव]] और [[प्रार्थना]] या [[भजन]] के समय मानव गाने बजाने का उपयोग करता चला आया है। संसार में सभी जातियों में [[बाँसुरी]] इत्यादि फूँक के वाद्य (सुषिर), कुछ तार या ताँत के [[वाद्य]] (तत), कुछ चमड़े से मढ़े हुए वाद्य (अवनद्ध या आनद्ध), कुछ ठोंककर बजाने के वाद्य (घन) मिलते हैं।<ref name="perseus.tufts.edu">{{cite web |url=http://www.perseus.tufts.edu/cgi-bin/ptext?doc=Perseus%3Atext%3A1999.04.0057%3Aentry%3D%2368891 |title=Mousike, Henry George Liddell, Robert Scott, ''A Greek–English Lexicon'', at Perseus |publisher=perseus.tufts.edu |accessdate=27 October 2015}}</ref>
 
ऐसा जान पड़ता है कि भारत में [[भरतमुनि|भरत]] के समय तक गान को पहले केवल 'गीत' कहते थे। वाद्य में जहाँ गीत नहीं होता था, केवल दाड़ा, दिड़दिड़ जैसे शुष्क अक्षर होते थे, वहाँ उसे 'निर्गीत' या 'बहिर्गीत' कहते थे और नृत्त अथवा [[नृत्य]] की एक अलग कला थी। किंतु धीरे-धीरे गान, वाद्य और नृत्य तीनों का "संगीत" में अंतर्भाव हो गया - '''गीतं वाद्यं तथा नृत्यं त्रयं संगतमुच्यते'''।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/संगीत" से प्राप्त