"माइकल फ़ेल्प्स": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1:
'''माइकल फ़्रेड फ़ेल्प्स II''' ([[अंग्रेज़ी]] : '''Michael Fred Phelps II'''), (जन्म - [[३० जून]], [[१९८५]] , [[बाल्टिमोर]], [[मेरीलैंड]] में) एक [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमरीकी]] तैराक है और २३ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं (किसी भी ओलंपिक खिलाड़ी की तुलना में सबसे ज्यादा)। वर्तमान मे उनके नाम तैराकी के सात विश्व कीर्तिमान हैं। उनके नाम किसी भी एक ओलंपिक मे सबसे अधिक स्वर्ण पदक (८) जीतने का रिकॉर्ड है। कुल मिलाकर, फे़ल्प्स ने २८ ओलंपिक पदक जीते हैं -
* एथेंस ओलंपिक (२००४) - ६ स्वर्ण और २ कांस्य
* बीजिंग ओलंपिक (२००८) - ८ स्वर्ण पदक
* लंदन ओलंपिक (२०१२) - ४ स्वर्ण और २ रजत
* रियो ओलंपिक (२०१६) - ५ स्वर्ण और १ रजत
 
==अन्तर्राष्ट्रीय कैरियर==
 
===ओलम्पिक खेल===
'''माइकल फ़ेलप्स''' के नाम किसी भी एक ओलम्पिक में सबसे अधिक स्वर्ण पदक (८) जीतने का रिकॉर्ड है। कुल मिलाकर, फे़ल्प्स ने २८ ओलंपिक पदक जीते हैं -
* [[2004 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक|२००४ ओलम्पिक खेल, एथेंस]] - ६ स्वर्ण और २ कांस्य
* [[2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक|२००८ ओलम्पिक खेल, बीजिंग]] - ८ स्वर्ण पदक
* [[2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक|२०१२ ओलम्पिक खेल, लन्दन]] - ४ स्वर्ण और २ रजत
* [[2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक|२०१६ ओलम्पिक खेल, रियो]] - ५ स्वर्ण और १ रजत
 
 
===कीर्तिमान===
बीजिंग ओलंपिक (२००८) में ८ स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्होंने सोवियत जिमनास्ट, अलेक्जेंडर दित्यातिन के किसी भी एक ओलिंपिक मे आठ पदक (किसी भी प्रकार के) के रिकॉर्ड की दो बार बराबरी कर ली है। (दित्यातिन : १९८० मॉस्को; फे़ल्प्स : एथेंस २००४ और बीजिंग २००८) और कैरियर के कुल ओलम्पिक पदकों की सूची मे भी वो कुल २८ पदक (२३ स्वर्ण, ३ रजत, २ कांस्य) के साथ पहले स्थान पर हैं।
 
माइकल फे़ल्प्स ने अपने अन्तर्राष्ट्रीयतैराकी कैरियर में ३९ बार विश्व कीर्तिमान स्थापित किये और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कुल ८३ पदक जीते हैं जिनका विवरण इस प्रकार है : ६६ स्वर्ण, १४ रजत और ३ कांस्य। इसमे वो सभी प्रतियोगितायें शामिल है जिनमे उन्होंने भाग लिया - ओलंपिक खेल (२०००-२०१६), विश्व चैंपियनशिप (२००१-२०११) और अखिल प्रशांत चैम्पियनशिप (२००२-२०१४).
फे़ल्प्स को अपने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय खिताबों और विश्व कीर्तिमानों, के परिणामस्वरूप वर्ष २००३, २००४, २००६, २००७, २००८, २०१२ और २०१६ में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विश्व तैराक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया, साथ ही वो वर्ष २००१, २००२, २००३, २००४, २००६, २००७, २००८, २००९, २०१२, २०१५ और २०१६ मे अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ तैराक रहे।
 
===पुरस्कार===
माइकल फ़ेलप्स २०००,२००४,२००८,२०१२ और २०१६ में अमेरिकी ओलम्पिक टीम के सदस्य रहे और उन्होंने कुल २८ पदक (२३ स्वर्ण) जीते। फे़ल्प्स को अपने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय खिताबों और विश्व कीर्तिमानों, के परिणामस्वरूप कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया -
* '''[[Swimming World]]''' '''वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विश्व तैराक''' - २००३, २००४, २००६, २००७, २००८, २०१२, २०१६.
* '''Swimming World''' '''वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी तैराक''' - २००१, २००२, २००३, २००४, २००६, २००७, २००८, २००९, २०१२, २०१५, २०१६.
* '''[[Fédération internationale de natation|FINA]]''' '''वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विश्व तैराक''' - २०१२, २०१६.
 
माइकल फे़ल्प्स ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय कैरियर में कुल ८३ पदक जीते हैं जिनका विवरण इस प्रकार है : ६६ स्वर्ण, १४ रजत और ३ कांस्य। इसमे वो सभी प्रतियोगितायें शामिल है जिनमे उन्होंने भाग लिया - ओलंपिक खेल (२०००-२०१६), विश्व चैंपियनशिप (२००१-२०११) और अखिल प्रशांत चैम्पियनशिप (२००२-२०१४).
 
[[श्रेणी:अमेरिकी खिलाड़ी]]