"हमीरपुर जिला, उत्तर प्रदेश": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 22:
'''हमीरपुर ''' भारतीय राज्य [[उत्तर प्रदेश]] का एक [[जिला]] है। हमीरपुर नाम से ही एक जिला [[हमीरपुर जिला|हिमाचल प्रदेश]] में भी है।
 
यह जिला बुन्देलखण्ड के अंतर्गत आता है। जिले का मुख्यालय [[हमीरपुर, उत्तर प्रदेश|हमीरपुर]] है। यह शहर [[यमुना]] तथा [[बेतवा]] नदियों के संगम पर बसा है। यह [[कानपुर]] के दक्षिण में लगभग ६८ किमी की दूरी पर स्थित है। यहां मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर भरुआ सुमेरपुर में, ८ किमी० दूर बरीपाल में (हमीरपुर रोड) रेलवे स्टेशन हैं।हैं,हमीरपुर से कुरारा 16 किलोमीटर दूर है। जिले में 4 तहसीलें हमीरपुर, मौदहा, राठ और सरीला हैं। 7 विकास खण्ड कुरारा, सुमेरपुर, मौदहा, मुस्करा, राठ, सरीला और गोहाण्ड हैं। 3 नगर पालिका हमीरपुर, मौदहा और राठ व 4 नगर पंचायतें कुरारा, सुमेरपुर, गोहाण्ड व सरीला हैं।
 
==दर्शनीय स्थल==
सिंहमहेश्वरी (संगमेश्वर) मंदिर, चौरादेवी मंदिर,श्री सत्ता बाबा मंदिर(कुतुबपुर कुरारा), मेहर बाबा मंदिर, गायत्री तपोभूमि, बाँके बिहारी मंदिर, ब्रह्मानन्द धाम, कल्पवृक्ष और निरंकारी आश्रम आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से हैं। यह जिला जालौन, जिला कानपुर देहात, और फतेहपुर जिले के उत्तर, बांदा जिले के पूर्व, महोबा जिले के दक्षिण और झांसी जिले के पश्चिम से घिरा हुआ है। यमुना और बेतवा यहां की प्रमुख नदियां है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के समय में भी इस जगह भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
 
 
पंक्ति 33:
===चौरादेवी मंदिर===
चौरा देवी मंदिर का निर्माण एक पीपल के वृक्ष के समीप करवाया गया है। मंदिर में चौरा देवी (काली देवी) की प्रतिमा स्थित है। माना जाता है कि एक बार किसी भक्त के स्वप्न में आधी रात को देवी ने दर्शन दिए थे। कुछ समय के पश्चात् मंदिर के समीप ही एक खूबसूरत पार्क का निर्माण करवाया गया था।
===श्री सत्ता बाबा मंदिर===
सत्ता बाबा का निर्माण एक तालाब के किनारे कराया गया था। यह मंदिर एक महात्मा की समाधि पर स्थित है,माना जाता है कि एक महात्मा तपस्या के लिए बैठे थे और उनकी समाधि वही बन गई। इस मंदिर की सुराही का निर्माण '''श्री राम भरोसे प्रजापति''' जी ने करवाया था और मंदिर का निर्माण अरुण सिंह ने कराया था। यह मंदिर एक आम के पेड़ के नीचे स्थित है। इस मंदिर में बहुत दूर-दूर से लोग अपनी मनोकामना मांगने आते हैं। यह मंदिर कुतुबपुर गांव के बाहर स्थित है।
 
===मेहर बाबा मंदिर===