"देवनागरी": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 4:
 
 
'''देवनागरी''' एक भारतीय [[लिपियों की सूची|लिपि]] है जिसमें अनेक [[भारत|भारतीय]] [[भाषा|भाषाएँ]] तथा कई विदेशी भाषाएँ लिखी जाती हैं। यह बायें से दायें लिखी जाती है। इसकी पहचान एक क्षैतिज रेखा से है जिसे 'शिरिरेखा' कहते हैं। [[संस्कृत]], [[पालि]], [[हिंदी]], [[मराठी]], [[कोंकणी]], [[सिंधी]], [[कश्मीरी भाषा|कश्मीरी]], [[डोगरी]], [[खस]], [[नेपाल भाषा]] (तथा अन्य नेपाली भाषाएँ), [[तामाङ भाषा]], [[गढ़वाली]], [[बोड़ो भाषा|बोडो]], [[अंगिका]], [[मगही]], [[भोजपुरी]], [[नागपुरी भाषा|नागपुरी]], [[मैथिली]], [[संथाली]] आदि भाषाएँ देवनागरी में लिखी जाती हैं। इसके अतिरिक्त कुछ स्थितियों में [[गुजराती]], [[पंजाबी]], [[बिष्णुपुरिया मणिपुरी]], [[रोमानी]] और [[उर्दू]] भाषाएँ भी देवनागरी में लिखी जाती हैं। देवनागरी विश्व में सर्वाधिक प्रयुक्त लिपियों में से एक है।
[[चित्र:MarathiShilalekhYear1109Found AtParalMaharashtraIndia.jpg|thumb| मुंबई के परल नामक उपनगर मे प्राप्त प्राचीन देवनागरी शिलालेख यह इ.स ११०९ बनाया गया था|]]
[[चित्र:Devnagari used in Melbourne Australia.jpg|thumb| [[मेलबर्न]] [[ऑस्ट्रेलिया]] की एक ट्राम पर देवनागरी लिपि]]