"जगदीशचंद्र माथुर": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 2405:205:4018:FE89:0:0:991:28A5 (Talk) के संपादनों को हटाकर Otnemio के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 6:
 
== जीवन परिचय ==
इनका जन्म [[१६ (16)जुलाई]] [[१९१७(1917)]] को [[उत्तर प्रदेश]] के [[बुलन्दशहर जिला|बुलंदशह जिले]] के [[खुर्जा]] में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा [[खुर्जा]] में हुई। उच्च शिक्षा [[युईंग क्रिश्चियन कॉलेज, इलाहाबाद|यूईंग क्रिश्चियन कॉलेज]], [[इलाहाबाद]] और [[प्रयाग विश्वविद्यालय]] में हुई। प्रयाग विश्वविद्यालय का शैक्षिक वातावरण और प्रयाग के साहित्यिक संस्कार रचनाकार के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका हैं। 1939 ई. में प्रयाग विश्वविद्यालय से एम.ए. (अंग्रेज़ी) करने के बाद 1941 ई. में 'इंडियन सिविल सर्विस' में चुन लिए गए।
 
सरकारी नौकरी में 6 वर्ष बिहार शासन के शिक्षा सचिव के रूप में, 1955 से 1962 ई. तक आकाशवाणी - भारत सरकार के महासंचालक के रूप में, [[1963]] से [[1964]] ई. तक उत्तर बिहार (तिरहुत) के कमिश्नर के रूप में कार्य करने के बाद 1963-64 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका में विज़िटिंग फेलो नियुक्त होकर विदेश चले गए। वहाँ से लौटने के बाद विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम करते हुए 19 दिसम्बर 1971 ई. से भारत सरकार के हिंदी सलाहकार रहे। इन सरकारी नौकरियों में व्यस्त रहते हुए भी भारतीय इतिहास और संस्कृति को वर्तमान संदर्भ में व्याख्यायित करने का प्रयास चलता ही रहा।