"करैत": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 21:
}}
'''करैत''' (Common Krait / Bungarus caeruleus) करैत सापों की प्रजाति है जो भारतीय उपमहाद्वीप के जंगलों में पायी जाती है। यह अत्यन्त विषैला सर्प है। भारत के सबसे खतरनाक चार सर्पों में से एक है।'''<ref>Gopalakrishnakone, Chou, P, LM (1990). Snakes of Medical Importance (Asia-Pacific Region). Singapore: Venom and Toxin Research Group National University of Singapore and International Society on Toxinology (Asia-Pacific section). pp. 284–285. ISBN 9971-62-217-3.</ref>'''इस श्रेणी के सर्प ज्यादातर रात में ही निकलते हैं
मानसून के आते ही गांव से लेकर शहरों तक में सांपों का खतरा मंडराने लगा है। बिहार के ग्रामीण इलाके में बारिश के दिनों में उमस बढ़ने के साथ ही एक ऐसे सांप का खतरा बढ़ जाता है जो इंसानों के साथ सोना पसंद करता है। इसके काटने का पता भी नहीं चलता क्यूंकि बहुत हल्का दर्द होता है और कई बार नींद में ही पीड़ित की मौत हो जाती है। यह एक बाइट में इतना जहर इंजेक्ट करता है, जिससे 40 से अधिक लोगों की मौत हो सकती है। सीने में, पेट में या गर्दन पर ही क्यों काटता है ये... हम बात कर रहे हैं भारत में जमीन पर रहने वाले सांपों में सबसे अधिक जहरीले सांप करैत के बारे में। काले स्लेटी रंग के इस सांप के शरीर पर गोल पट्टियां होती हैं। सांप को पकड़ने वालों की यदि मानें तो दिखने में यह भले ही काफी सुंदर और शांत नजर आए, लेकिन यह जानलेवा होता है। दिन के उजाले में यह घरों के अंधेरे कोने, ईंटों और लकड़ियों के ढेर में छुपा रहता है। रात में शिकार पर निकलता है यह सांप करैत मुख्य रूप से अपने से छोटे सांप, चूहों और मेंढ़कों का शिकार करता है। रात के अंधरे में यह शिकार पर निकलता है। इसके शिकार ज्यादातर गांव के लोग होते हैं। गांव में बारिश के मौसम में लोग जमीन पर सो जाते हैं। यह खतरनाक होता है। करैत ठंडे खून वाला सांप है। गर्मी पाने के लिए यह इंसान के बिस्तर में घुस जाता है। इंसान के शरीर की गर्मी इसे अच्छी लगती है और ज्यादातर ये इंसानी शरीर के उपरी हिस्से पर ही लिपटने की कोशिश करता है। करवट लेने के दौरान जैसे ही इंसान का शरीर सांप के संपर्क में आता है सांप आदमी को डस लेता है। नींद में ही हो जाती है मौत
 
करैत का विष दंत सूई की तरह बेहद पतला और छोटा होता है। इसके डसने से कोबरा या वाइपर की तरह पीड़ित को तेज दर्द नहीं होता। सोते समय इंसान को डसने के चलते करैत ज्यादातर पेट, सीना, गर्दन या फिर सिर पर हमला करता है। ऐसी स्थिति में कई बार सांप के शिकार व्यक्ति की नींद भी नहीं खुलती और उसकी मौत हो जाती है।
 
== इन्हें भी देखें ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/करैत" से प्राप्त