<!-- [[चित्|right|thumb|300px|चीन के राष्ट्रपति [[शी जिनपिंग]] के भारत आगमन पर प्रपत्रों का आदान-प्रदान]]-->
वर्तमान2014 के लोकसभा चुनाव में वे [[मध्य प्रदेश]] की [[विदिशा]] सीट से लोकसभा की सदस्या चुनी गयीं। वे विदेशी मामलों में संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षा भी हैं। [[१९७५]] में उनका विवाह [[स्वराज कौशल]] के साथ में हुआ था। कौशल जी छह साल तक राज्यसभा में सांसद रहे इसके अलावा वे [[मिजोरम]] प्रदेश के [[राज्यपाल]] भी रहे। स्वराज कौशल अभी तक सबसे कम आयु में राज्यपाल का पद प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं। सुषमा स्वराज और उनके पति की उपलब्धियों के ये रिकार्ड लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज़ करते हुए उन्हें विशेष दम्पत्ति का स्थान दिया गया है। स्वराज दम्पत्ति की एक पुत्री है जो वकालत कर रही हैं। [[हरियाणा]] सरकार में श्रम व रोजगार मन्त्री रहने वाली सुषमा [[अम्बाला]] छावनी से विधायक बनने के बाद लगातार आगे बढ़ती गयीं और बाद में [[दिल्ली]] पहुँचकर उन्होंने केन्द्र की राजनीति में सक्रिय रहने का संकल्प लिया जिसमें वे आज तक सक्रिय हैं।<ref>{{cite web|url=http://daily.bhaskar.com/article/MP-BHO-in-pics-the-life-of-sushma-swaraj-4219444-PHO.html?seq=7|title=A sneak peek into Sushma Swaraj's life|trans-title= सुषमा स्वराज की जिंदगी में चुपके से ताकझाँक| language = en |publisher=Dainik Bhaskar|date=28 मार्च 2013|accessdate=28 मई 2014}}</ref><ref>{{cite web|url=http://articles.economictimes.indiatimes.com/2014-02-25/news/47670679_1_sushma-swaraj-bjp-leader-new-bjp-president|title=Sushma Swaraj re-invents herself in a party dominated by Narendra Modi|trans-title= सुषमा स्वराज नरेंद्र मोदी के प्रभुत्व वाली पार्टी में आमंत्रित| language = en |publisher=दि इकॉनोमिक टाइम्स|date=25 फ़रवरी 2014|accessdate=28 मई 2014}}</ref>