"बक्सर का युद्ध": अवतरणों में अंतर

छो Yash0634 (Talk) के संपादनों को हटाकर Billinghurst के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 38:
जनवरी १७६४ में मीर कासिम उससे मिला। उसने धन तथा बिहार के प्रदेश के बदले उसकी सहायता खरीद ली। [[शाह आलम]] भी उनके साथ हो लिया। किंतु तीनों एक दूसरे पर संदेह करते थे।
 
== युद्ध के घातक परिणाम ==
 
[[२३ अक्टूबर]] १७६४ को युद्ध हुआ जिसमें [[मुनरो]] ने तीनों को हरा दिया था। परिणाम बेहद महत्वपूर्ण निकले। सहज ही प्रयास से पूरा अवध कम्पनी को मिल गया था। [[शुजाउद्दौला|नवाब शुजाउदौला]] की हालत इतनी गिर गई कि उसने कम्पनी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था (मई १७६५)। शाह आलम भी कम्पनी की शरण में आ गया था। बंगाल अब कम्पनी का अधीनस्थ राज्य बन गया। अवध उस पर आश्रित तथा मुग़ल सम्राट कम्पनी का पेंशन भोगी। ये सभी कार्य इलाहाबाद की संधि (१६ अगस्त १७६५) से हुआ इस के बाद [[बंगाल]], [[बिहार]], [[उड़ीसा]], [[झारखण्ड]] की दीवानी कम्पनी को मिल गई थी। बंगाल में [[द्वैध शासन]] शुरू हो गया।
[[२३ अक्टूबर]] १७६४ को [https://www.gyankidhaara.in/buxar-history-in-hindi/ बक्सर] के युद्ध में हार मिलने के बाद मुगल सम्राट शाहआलम जो पहले ही अंग्रेजों से मिला हुआ था, अंग्रेजों से संधि कर उनकी शरण में जा पहुंचा। वहीं अवध के नवाब शुजाउदौला और अंग्रेजों के बीच कुछ दिन तक लड़ाईयां हुईं लेकिन लगातार परास्त होने की वजह से शुजाउदौला को भी अंग्रजों के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा अंग्रेजों के साथ संधि करनी पड़ी।
 
वहीं इलाहाबाद की संधि के बाद जहां मुगल बादशाह शाहआलम को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को उड़ीसा, बिहार, बंगाल का राजस्व और दीवानी कंपनी के हाथों के हाथों सौंपना पड़ा। वहीं अवध के नवाब शुजाउदौला को भी अंग्रेजों से हुई संधि के मुताबिक करीब 60 लाख रुपए की रकम इस युद्ध में हुए नुकसान के रुप में अंग्रजों को देनी पड़ी।
 
इलाहाबाद का किला और कड़ा का क्षेत्र छोड़ना पड़ा। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने मीरजाफर की मृत्यु के बाद उसके पुत्र नज्मुदौला को बंगाल का नवाब बना दिया। इसके अलावा गाजीपुर और पड़ोस का क्षेत्र अंग्रेजों को देना पड़ा। वहीं बक्सर के युद्ध में हार के बाद किसी तरह जान बचाते हुए मीरकासिम भागने में कामयाब रहा लेकिन बंगाल से अंग्रेजों का शासन खत्म करने का सपना उसका पूरा नहीं हो पाया।
 
वहीं इसके बाद वह दिल्ली चला गया और यहीं पर उसने अपना बाकी का जीवन बेहद कठिनाइयों के साथ गुजारा। वहीं 1777 ईसवी के आसपास उसकी दिल्ली के पास ही मृत्यु हो गई। हालांकि उसकी मृत्यु के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। कुलमिलाकर बक्सर के युद्ध के बाद अंग्रजों की शक्ति और भी अधिक बढ़ गई, जिसका दुष्परिणाम भारत की राजनीति पर पड़ा।
 
ज्यादातर राज्यों के शासक अंग्रेजों पर निर्भर रहने लगे और धीमे-धीमे भारत का सामाजिक, नैतिक, राजनैतिक और आर्थिक मूल्यों का पतन होने लगा और अंतत: अंग्रेज पूरी तरह से भारत को जीतने में सफल होते चले गए और फिर भारत गुलामी की बेडियों में बंध गया और अंग्रेजों के अमानवीय अत्याचारों का शिकार हुआ।
 
===इलाहाबाद की सन्धि===