"वेंकैया नायडू": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 37:
वेंकैया नायडू की पहचान हमेशा एक 'आंदोलनकारी' के रूप में रही है। वे 1972 में 'जय आंध्र आंदोलन' के दौरान पहली बार सुर्खियों में आए। उन्होंने इस दौरान नेल्लोर के आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेते हुये विजयवाड़ा से आंदोलन का नेतृत्व किया। छात्र जीवन में उन्होने लोकनायक [[जयप्रकाश नारायण]] की विचारधारा से प्रभावित होकर आपातकालीन संघर्ष में हिस्सा लिया। वे आपातकाल के विरोध में सड़कों पर उतर आए और उन्हें जेल भी जाना पड़ा। आपातकाल के बाद वे 1977 से 1980 तक [[जनता पार्टी]] के युवा शाखा के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2002 से 2004 तक उन्होने [[भारतीय जनता पार्टी]] के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उतरदायित्व निभाया। वे [[अटल बिहारी वाजपेयी]] की सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहे और नरेन्द्र मोदी की सरकार में वे भारत सरकार के अंतर्गत शहरी विकास, आवास तथा शहरी गरीबी उन्‍मूलन तथा संसदीय कार्य मंत्री है।<ref name=mvn11>{{cite web|title=Venkaiah Naidu files papers for Rajya Sabha|trans-title=वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया| language = en |url=http://m.rediff.com/news/1998/mar/16karna.htm|publisher=रेडिफ़ डॉट कॉम }}</ref><ref name="mvn 8">{{cite news|title=वेंकैया नायडू के साथ-साथ 10 और राज्यसभा के लिए निर्वाचित|trans-title=| language = en |url=http://www.hindu.com/2004/06/29/stories/2004062906581100.htm|newspaper=दि हिन्दू}}</ref><ref name=mvn10>{{cite web|title=राज्यसभा चुनाव: माल्या, वेंकैया, पासवान, रूडी जीते|trans-title=| language = en |url=http://www.ndtv.com/article/india/rajya-sabha-elections-mallya-venkaiah-paswan-rudy-win-32350|publisher=एन डी टी वी }}</ref><ref name=mvn1>{{cite news|title=Party man Venkaiah Naidu makes debut in government|trans-title=पार्टी मैन वेंकैया नायडू की सरकार में उपस्थिती| language = en |url=http://www.rediff.com/news/2000/sep/30cab2.htm|newspaper=रेडिफ़ डॉट कॉम}}</ref>
 
अपने भाषणों में तुकान्त शब्दों का प्रयोग करके वे अपनी बात सरस ढंग से प्रस्तुत करने में सिद्धहस्त हैं। अपनी मातृभाषा [[तेलुगु]] के साथ वे [[हिन्दी]] और [[अंग्रेजी]] में भाषण करते हैं। वे गम्भीर चिन्तक भी हैं। अगस्त २०१७ में उनकी पुस्तक 'टायरलेस वॉयस रिलेन्टलेस जर्नी' का विमोचन हुआ। <ref>[https://www.amarujala.com/india-news/pm-modi-released-the-book-venkaiah-naidu-book-titled-tireless-voice-relentless-journey पीएम मोदी ने वेंकैया नायडू के किताब 'टायरलेस वॉयस रिलेन्टलेस जर्नी' का किया विमोचन]</ref> फरवरी २०१८ में उनकी पुस्तक 'मूविंग ऑन मूविंग फॉरवर्ड, वन ईयर इन ऑफिस' प्रकाशित हुई थी।<ref>[https://www.navodayatimes.in/news/khabre/pm-modi-launch-naidu-book-says-precedent-of-discipline-is-vice-president/93911/ नायडू की किताब लॉन्च, PM मोदी बोले- अनुशासन की मिसाल हैं उपराष्ट्रपति]</ref> हाल ही में (अगस्त २०१९) उनकी एक पुस्तक प्रकाशित हुई है जिसका नाम है- 'लिस्निंग, लर्निग एंड लीडिंग'।<ref>[https://zeenews.india.com/hindi/india/states/amit-shah-today-released-book-on-vice-president-venkaiah-naidu-2-years-in-office/561571 अमित शाह ने उप राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू के 2 साल पूरे होने पर पुस्‍तक का विमोचन किया]</ref>
हाल ही में (अगस्त २०१९) उनकी एक पुस्तक प्रकाशित हुई है जिसका नाम है- 'लिस्निंग, लर्निग एंड लीडिंग'।<ref>[https://zeenews.india.com/hindi/india/states/amit-shah-today-released-book-on-vice-president-venkaiah-naidu-2-years-in-office/561571 अमित शाह ने उप राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू के 2 साल पूरे होने पर पुस्‍तक का विमोचन किया]</ref>
 
==मातृभाषा के समर्थक==
वेंकैया नायडू [[मातृभाषा]] के अधिकाधिक प्रयोग के प्रबल पक्षधर हैं। अपने लगभग सभी भाषणों में वे मातृभाषा के महत्व का उल्लेख करना नहीं भूलते। सन २०१७ में तेलुगू साहित्यिक संगठन [[तेलंगाना सारस्वत परिषद]] के 75वें वार्षिकोत्सव के उद्घाटन के मौके पर नायडू ने कहा था, 'मैंने मातृभाषा के संरक्षण का लक्ष्य तय किया है। देश में मूल भाषा चाहे वह तेलुगू, तमिल, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, बंगाली, असमिया हो या भोजपुरी उसका संरक्षण जरूरी है। सांस्कृतिक पुनरुत्थान की तरह सभी भाषाओं के प्रोत्साहन की भी दरकार है। इन भाषाओं की मिठास और सुगन्ध को युवा पीढ़ी तक ले जाना जरूरी है। मैं जहां कहीं भी जाता हूं वहां की भाषा के बारे में बातें करता हूँ।'<ref>[https://www.jagran.com/news/national-learn-any-language-but-do-not-forget-mother-tongue-says-vice-president-m-venkaiah-naidu-18001936.html उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले- भाषा कोई भी सीखें, लेकिन मातृभाषा को नहीं भूलें]</ref>
<ref>[https://navbharattimes.indiatimes.com/state/gujarat/ahmedabad/important-to-learn-rashtra-bhasha-hindi-naidu/articleshow/59300275.cms शिक्षा नीति में मातृभाषा को मिले बढ़ावाः वेंकैया नायडू]</ref> वे मातृभषा में ही स्कूली शिक्षा दिए जाने के पक्षधर हैं। <ref>[https://navbharattimes.indiatimes.com/state/gujarat/ahmedabad/important-to-learn-rashtra-bhasha-hindi-naidu/articleshow/59300275.cms शिक्षा नीति में मातृभाषा को मिले बढ़ावा : वेंकैया नायडू]</ref> वे कहते हैं कि मातृभाषा आपकी आँखें हैं और अन्य भाषाएँ चश्मा। <ref>[https://www.prabhatkhabar.com/news/ranchi/i-painted-my-face-with-black-ink-says-vice-president-venkaiah-naidu-at-ranchi/1316934.html उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले : ...तब मुझे मालूम हुआ कि मैंने अपने चेहरे पर कालिख पोती थी]</ref> श्री नायडू समय-समय पर भारत में [[हिन्दी]] के महत्व को भी प्रतिपादित करते रहते हैं। उनका मत है कि राष्ट्रभाषा के रूप में हिन्दी बहुत महत्वपूर्ण है, इसके बिना हमारा काम नहीं चल सकता, हमारे देश में अधिकतर लोग हिन्दी बोलते हैं, ऐसे में हिन्दी सीखना भी महत्वपूर्ण है। <ref>[https://hindi.news18.com/news/nation/important-to-learn-national-language-hindi-say-venkaiah-naidu-1026343.html राष्ट्रभाषा हिन्दी सीखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश में ज्यादातर लोग यह भाषा बोलते हैं।]</ref><ref>[https://hindi.sakshi.com/news/2017/11/19/need-to-every-one-learn-hindi-said-vice-president-m-venkaiah-naidu सभी को हिन्दी सीखने की जरूरत : वेंकैया नायडू]</ref><ref>[https://www.india.com/hindi-news/india-hindi/hindi-diwas-2018-vice-president-says-primary-education-should-be-given-in-hindi-along-with-regional-language/ हिंदी दिवस 2018: उपराष्ट्रपति बोले- क्षेत्रीय भाषा के साथ हिन्दी में मिले प्राथमिक शिक्षा]</ref> वे चाहते हैं कि संसद में भी हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग हो।<ref>[https://www.prabhasakshi.com/national/make-more-use-of-member-hindi-in-the-house-says-venkaiah-naidu सदन में सदस्य हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करे: वेंकैया नायडू]</ref> [[अंग्रेजी]] के बारे में वे कहते हैं कि अंग्रेजी एक बीमारी है जिसे अंग्रेज जाते-जाते छोड़ गए। <ref>[https://aajtak.intoday.in/story/english-language-disease-left-behind-by-british-vice-president-venkaiah-naidu-1-1028691.html अंग्रेजी एक बीमारी, जो जाते-जाते भारत में छोड़ गए थे अंग्रेज: वेंकैया नायडू]</ref><ref>[https://www.amarujala.com/india-news/vice-president-m-venkaiah-naidu-says-english-language-is-a-disease-left-behind-by-the-british अंग्रेजी भाषा एक बीमारी है, जिसे अंग्रेज छोड़ गये: वेकैंया नायडू]</ref>
 
== प्रमुख उतरदायित्व ==