"भीमराव आम्बेडकर": अवतरणों में अंतर

₹1 का सिक्का
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 530:
1920 के दशक में आंबेडकर विदेश में पढ़ाई पूरी कर भारत लौटे और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करना आरम्भ किया। उस वक्त [[महात्मा गांधी]] ने कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में आजादी के आंदोलन शुरु कर दिया था। 14 अगस्त, 1931 को आंबेडकर और गांधी की पहली मुलाकात बंबई के मणि भवन में हुई थी। उस वक्त तक गांधी को यह मालूम नहीं था कि आंबेडकर स्वयं एक कथित ‘अस्पृश्य’ हैं। वह उन्हें अपनी ही तरह का एक समाज-सुधारक ‘सवर्ण’ या ब्राह्मण नेता समझते नेता थे। गांधी को यही बताया गया था कि आंबेडकर ने विदेश में पढ़ाई कर ऊंची डिग्रियां हासिल की हैं और वे पीएचडी हैं। दलितों की स्थिति में सुधार को लेकर उतावले हैं और हमेशा गांधी व कांग्रेस की आलोचना करते रहते हैं। प्रथम गोलमेज सम्मेलन में आंबेडकर की दलीलों के बारे में जानकर गांधी विश्वास हो चला था कि यह पश्चिमी शिक्षा और चिंतन में पूरी तरह ढल चुका कोई आधुनिकतावादी युवक है, जो भारतीय समाज को भी यूरोपीय नजरिए से देख रहा है। जब गांधी की हत्या हुई थी तो घटनास्थल पर पहुंचने वालों में सबसे पहले व्यक्ति आंबेडकर ही थे और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वे बहुत देर तक वहां रुके थे।<ref>{{Cite web|url=https://satyagrah.scroll.in/article/106183/the-relationship-of-ambedkar-and-gandhi-series-part-1|title=बाबासाहेब और महात्मा : एक लंबे अरसे तक गांधी को पता ही नहीं था कि अंबेडकर खुद ‘अछूत’ हैं!|website=Satyagrah}}</ref><ref>{{Cite web|url=https://satyagrah.scroll.in/article/106205/when-ambedkar-told-gandhi-you-would-become-our-hero-if|title=बाबासाहेब और महात्मा : जब अंबेडकर ने गांधी से कहा, ‘आप हमारे हीरो बन जाएंगे अगर...’|website=Satyagrah}}</ref><ref>{{Cite web|url=https://satyagrah.scroll.in/article/106240/ambedkar-knew-the-risks-of-mahatma-gandhi-s-fight-against-untouchability|title=बाबासाहेब और महात्मा : अंबेडकर भी जानते थे कि दलितों के लिए लड़ रहे गांधी की जान दांव पर लगी है|website=Satyagrah}}</ref><ref>{{Cite web|url=https://www.outlookhindi.com/story/1362|title=आज के दौर में गांधी और आंबेडकर की प्रासंगिकता|website=https://www.outlookhindi.com/}}</ref>
 
गांधी आंबेडकर के लिए 'डॉक्टर' संबोधन का इस्तेमाल करते थे, तथा आंबेडकर गांधी को 'मीस्टर गांधी' कहते थे। 1930 और 1940 के दशकों में आंबेडकर ने गांधी की तीखी आलोचना की। उनका विचार था कि सफाई कर्मचारियों के उत्थान का गांधीवादी रास्ता कृपादृष्टि और नीचा दिखाने वाला है। गांधी अश्पृश्यता के दाग को हटाकर हिंदुत्व को शुद्ध करना चाहते थे। दूसरी ओर आंबेडकर ने हिंदुत्व को ही खारिज कर दिया था। उनका विचार था कि यदि दलित समान नागरिक की हैसियत पाना चाहते हैं, तो उन्हें किसी दूसरी आस्था को अपनाना पडेगा। आंबेडकर को गिला था कि कांग्रेस ने दलितों के लिए कुछ भी नहीं किया। इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार गांधी थे, क्योंकि वे अपने अंतिम दिनों के पहले, वर्ण व्यवस्था और जाति प्रथा का विरोध करने के लिए तैयार नहीं थे, बल्कि अपने सनातनी हिंदू होने को लेकर संतुष्ट थे। हालांकि गांधी और आम्बेडकर जिंदगी भर एक दूसरे के राजनीतिक विरोधी बने रहे, लेकिन दोनों ने अपमानजनक सामाजिक व्यवस्था को कमजोर करने में पूरक भूमिका निभाई। कानूनन छुआछूत खत्म हो गया है, लेकिन भारत के कई हिस्सों में आज भी दलितों के साथ भेदभाव किया जाता है।<ref>{{Cite web|url=https://www.amarujala.com/columns/opinion/ramchandra-guha-on-gandhi-and-ambedkar-hindi-rk|title=गांधी और अंबेडकर में किसे चुनें?|website=Amar Ujala}}</ref><ref>{{Cite web|url=http://thewirehindi.com/78133/baba-saheb-ambedkar-and-his-relevance-in-current-politics/|title=आंबेडकर को जितना अस्वीकार वर्तमान राजनीति ने किया है, उतना किसी और ने नहीं किया|website=thewirehindi.com}}</ref>
 
26 फ़रवरी 1955 को आंबेडकर ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में महात्मा गांधी पर अपने विचार प्रकट किये। आंबेडकर ने कहा कि वो गांधी से हमेशा एक प्रतिद्वंद्वी की हैसियत से मिलते थे। इसलिए वो गांधी को अन्य लोगों की तुलना में बेहतर जानते थे। आंबेडकर के मुताबिक, "गांधी भारत के इतिहास में एक प्रकरण थे, वो कभी एक युग-निर्माता नहीं थे। ..." उन्होंने गांधी पर ये भी आरोप लगाया है की, गांधी हर समय दोहरी भूमिका निभाते थे। उन्होंने दो अख़बार निकाले, पहला [[हरिजन]], इस अंग्रेज़ी समाचार पत्र में गांधी ने ख़ुद को [[हिन्दू वर्ण व्यवस्था|जाति व्यवस्था]] और [[अस्पृश्यता]] का विरोधी बताया। और उनके दुसरे एक गुजराती अख़बार में वो अधिक रूढ़िवादी व्यक्ति के रूप में दिखते हैं। जिसमें वो जाति व्यवस्था, वर्णाश्रम धर्म या सभी रूढ़िवादी सिद्धांतों के समर्थक थे।" जबकि इन लेखों के अध्ययन से यह स्पष्ट है कि गांधी ने अपने अंग्रेज़ी लेखों में जाति-व्यवस्था का समर्थन किया और गुजराती लेखों में छूआछूत का विरोध किया है। आंबेडकर ने छूआछूत के उन्मूलन के साथ समान अवसर और गरिमा पर जोर दिया था और दावा किया कि गांधी इसके विरोधी थे। उनके मुताबिक गांधी छूआछूत की बात सिर्फ़ इसलिए करते थे ताकि अस्पृश्यों को कांग्रेस के साथ जोड़ सकें। वो चाहते थे कि अस्पृश्य स्वराज की उनकी अवधारणा का विरोध न करें। गांधी एक कट्टरपंथी सुधारक नहीं थे और उन्होंने [[ज्योतिराव गोविंदराव फुले|ज्योतिराव फुले]] या फिर आंबेडकर के तरीके से जाति व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास नहीं किया।<ref name="auto2"/> गांधी का दलितो के लिए ‘हरिजन’ संबोधन का आंबेडकर व उनके संमर्थको ने विरोध किया था और दलित उसे ‘गाली’ के समान मानते थे। गांधी द्वारा शुरू किया गया 'हरिजन सेवक संघ' भी दलितों को नापसंद था क्योंकि, "वो एक शीर्ष जाति की मदद से दलितों के उत्थान की सोच दर्शाता था ना कि दलितों के जीवन पर उनके अपने नियंत्रण की।"<ref>{{Cite web|url=https://www.bbc.com/hindi/india/2012/10/120927_gandhi_dalit_da|title=गांधी से नाराज़ क्यों हैं दलित?|website=BBC News हिंदी}}</ref>