छोNo edit summary
छोNo edit summary
पंक्ति 71:
आस्ट्रिया की औद्योगिक उन्नति महत्वपूर्ण है। लोहा, इस्पात तथा सूती कपड़ों के कारखाने देश में फैले हुए हैं। रासायनिक वस्तुएँ बनाने के बहुत से कारखाने हैं। यहाँ धातुओं के छोटे मोटे सामान, वियना में विविध प्रकार की मशीनें तथा कलपुर्जे बनाने के कारखाने हैं। लकड़ी के सामान, कागज की लुग्दी, कागज एवं वाद्यतंत्र बनाने के कारखाने यहां के अन्य बड़े धंधे हैं। जलविद्युत् का विकास खूब हुआ है। देश को पर्यटकों का भी पर्याप्त लाभ होता है।
 
पहाड़ी देश होने पर भी यहाँं सड़कों (कुल सड़कें ४१,६४९ कि.मी.) तथा रेलवे लाइनों (५,९०८ कि.मी.) का जाल बिछा हुआ है। वियना यूरोप के प्राय: सभी नगरों से संबद्ध है। यहां छह हवाई अड्डे हैं जो [[वियना]], लिंज[[लिंज़]], सैल्बर्ग, ग्रेज, क्लागेनफर्ट तथा इंसब्रुक में हैं। यहां से निर्यात होनेवाली वस्तुओं में इमारती लकड़ी का बना सामान, लोहा तथा इस्पात, रासायनिक वस्तुएं और कांच मुख्य हैं।
 
विभिन्न विषयों की उच्चतम शिक्षा के लिए आस्ट्रिया का बहुत महत्व है। [[वियना]], [[ग्रेज]], [[लिंज़]] तथा [[इंसब्रुक]] में संसारप्रसिद्ध विश्वविद्यालय हैं।
पंक्ति 82:
 
वियना के भूतपूर्वू लार्ड मेयर फ्ऱांज जोनास २३ मई, १९६५ को आस्ट्रियाई गणतंत्र के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए और २५ अप्रैल, १९७१ को पुन: इन्हें ही राष्ट्रपति के पद पर चुन लिया गया जबकि इनके प्रतिद्वंद्वी कुर्ट बाल्ढीम असफल रहे। १० अक्टूबर, १९७१ को राष्ट्रीय असेंबली के चुनाव संपन्न हुए जिसमें ९३ समाजवादी, ८० पीपुल्स पार्टी और १० फ्रीडम पार्टी के प्रतिनिधि चुने गए।<gallery>
चित्र:Wien, Stephansdom, Blick vom Südturm -- 2018 -- 3268.jpg|[[वियना]], ऑस्ट्रिया की राजधानी
चित्र:Linz, Hauptplatz.jpg|[[लिंज़]], यूरोप की सांस्कृतिक राजधानी
चित्र:DonauNacht.jpg|[[लिंज़]] के पास डेन्यूब
चित्र:Salzburg - Panorama (nachts) - CN.jpg|साल्जबर्ग
चित्र:Dachstein with Unterer Eissee, Taubenkogel und Hallstätter Gletscher.jpg|ऊपरी ऑस्ट्रिया में पर्वत