"माइकल फ़ेल्प्स": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 54:
'''माइकल फेल्प्स''' ने [[2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक|बीजिंग ओलंपिक (२००८)]] में ८ स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही सोवियत जिमनास्ट, '''अलेक्जेंडर दित्यातिन''' के किसी भी एक ओलिंपिक मे आठ पदक (किसी भी प्रकार के) के रिकॉर्ड की दो बार बराबरी कर ली है। (दित्यातिन : १९८० मॉस्को; फे़ल्प्स : एथेंस २००४ और बीजिंग २००८) और साथ ही '''मार्क स्पिट्ज़''' का एक ओलंपिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक (७) जीतने का ३६ साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जो स्पिट्ज़ ने [[1972 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक|म्यूनिख़ ओलंपिक, १९७२]] में बनाया था।
 
ओलम्पिक खेलों में कुल पदकों की सूची में भी फेल्प्स कुल २८ पदक (२३ स्वर्ण, ३ रजत, २ कांस्य) के साथ पहले स्थान पर हैं। साथ ही ओलम्पिक्स में व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी सर्वाधिक १३ स्वर्ण पदक और कुल १६ पदक जीतने का कीर्तिमान भी फेल्प्स के ही नाम है।
माइकल फे़ल्प्स ने अपने तैराकी कैरियर में ३९ बार विश्व कीर्तिमान स्थापित किये और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कुल ८३ पदक जीते हैं जिनका विवरण इस प्रकार है : ६६ स्वर्ण, १४ रजत और ३ कांस्य। इसमे वो सभी प्रतियोगितायें शामिल है जिनमे उन्होंने भाग लिया - ओलंपिक खेल (२०००-२०१६), विश्व चैंपियनशिप (२००१-२०११) और अखिल प्रशांत चैम्पियनशिप (२००२-२०१४)।