"सीसा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
Hunnjazal (वार्ता) द्वारा सम्पादित संस्करण 2852618 पर पूर्ववत किया: Vandalism। (ट्विंकल)
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
पंक्ति 1:
{{ज्ञानसन्दूक तत्व|
English big = leadLead|
English small= lead|
symbol=Pb |
atomic number 1=82 |
atomic number 3=82082 |
|
atomic number 3=82 |
chemical series=संक्रमणोपरांत धातु|
}}
[[चित्र:Lead electrolytic and 1cm3 cube.jpg|right|300px|right|विद्युत अपघटन द्वारा शुद्ध किया हुआ सीस ; १ घन सेमी से घन के साथ (तुलना के लिए)]]
'''सीस''', '''सीसा''' या लेड ([[अंग्रेजी]] : Lead, संकेत : '''Pb''' [[लैटिन]] शब्द प्लंबम / Plumbum से) एक [[धातु]] एवं [[तत्त्व]] है। काटने पर यह नीलिमा लिए सफ़ेद होता है, लेकिन हवा का स्पर्श होने पर स्लेटी हो जाता है। इसे इमारतें बनाने, [[विद्युत कोष|विद्युत कोषों]], बंदूक की गोलियाँ और वजन बनाने में प्रयुक्त किया जाता है। यह [[सोल्डर]] में भी मौजूद होता है। यह सबसे घना स्थिर तत्त्व है।
 
यह एक पोस्ट-ट्रांज़िशन धातु है। इसका [[परमाणु क्रमांक]] ८२, [[परमाणु भार]] २०७.२१, [[घनत्व]] ११.३६, [[गलनांक]] ३,२७.४ डिग्री सें., [[क्वथनांक]] १६२०डिग्री से. है। इसके चार स्थायी [[समस्थानिक]], द्रव्यमान २०४, २०६, २०७ और २०८ और चार [[रेडियोधर्मिता|रेडियो ऐक्टिव]] समस्थानिक, द्रव्यमान २०९, २१०, २११ और २१४ ज्ञात है। [[आवर्त सारणी]] के चतुर्थ समूह के 'ख' वर्ग का यह अंतिम सदस्य है। इस समूह के तत्वों में यह सबसे अधिक भारी और धात्विक गुणवाला है। इसकी संरचना में पूछद (shell) और एक बाह्य छेद (shell) है। बाह्य छेद में [[इलेक्ट्रान]] होते हैं जिनमें दो को यह बड़ी सरलता से छोड़ देता है। इस कारण इसके द्विसंयोजक लवण अधिक स्थायी होते हैं। चतुःसंयोजक लवण कम स्थायी होते हैं और उनकी संख्या भी कम है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/सीसा" से प्राप्त