"हिन्दी साहित्य कोश": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
पंक्ति 3:
== प्रथम भाग (पारिभाषिक शब्दावली) ==
=== प्रकाशन-इतिहास ===
''हिन्दी साहित्य कोश'' का प्रथम भाग 'पारिभाषिक शब्दावली' पर केन्द्रित है और इसका प्रथम संस्करण विक्रम संवत् २०१५ (१९५८ ईस्वी) में [[ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी]] से प्रकाशित हुआ था। इसके प्रधान संपादक [[धीरेन्द्र वर्मा]] थे। [[ब्रजेश्वर वर्मा]], [[धर्मवीर भारती]] एवं [[रामस्वरूप चतुर्वेदी]] संपादक मंडल में थे एवं [[डॉ॰ रघुवंश]] संयोजक थे। इस कोश की तैयारी में संपादकों का आदर्श था कि कोश की प्रत्येक टिप्पणी संबंधित विषय के विशेषज्ञ और अधिकारी विद्वान् के द्वारा प्रस्तुत करायी जाय। अतः इस कार्य हेतु जिन बहुसंख्यक विद्वानों को इस योजना में सहयोग देने के लिए आमंत्रित किया गया था उनमें से प्रायः सबने इसका स्वागत किया और अधिकांश ने अपनी व्यक्तिगत व्यस्तताओं और कठिनाइयों के होते हुए भी समय निकाल कर इस इसमें सहयोग दिया। हिन्दी भाषा और साहित्य के अतिरिक्त अन्य भाषाओं के और विविध विषयों के अनेक हिन्दी-प्रेमी विद्वानों ने भी अपना बहुमूल्य योगदान इस कोश को प्रामाणिक बनाने में दिया। इस प्रकार प्रथम संस्करण में कुल ८३ विद्वानों, समीक्षकों तथा विचारकों की टिप्पणियाँ अथवा लघुलेख इस कोश की प्रविष्टि के रूप में प्रस्तुत हुए। इस कोश की योजना सन् १९५५ ईस्वी में अर्थात प्रकाशन से तीन वर्ष पहले बनी थी, परंतु वास्तविक कार्य केवल डेढ़ वर्ष की अवधि में समाप्त किया गया। दीर्घकाल तक चलने वाली योजनाओं में प्रायः शिथिलता आने की संभावना मानकर संपादकों ने इस कोश के कार्य में तत्परतापूर्वक अधिक विलंब नहीं होने दिया तथा गुरु गंभीर कार्य होने के बावजूद ससमय कोश का प्रकाशन संभव हो गया। इस कोश का संशोधित एवं परिवर्द्धित द्वितीय संस्करण विक्रम संवत् २०२० (सन् १९६३ ईस्वी) में प्रकाशित हुआ। इसकी प्रविष्टियों के लेखन में सहयोग देने वाले विद्वानों की कुल संख्या अब ९५ हो गयी थी। सन् १९७० ईस्वी के आसपास इस कोश के संपादकों ने इसका नवीन संशोधित एवं परिवर्द्धित संस्करण तैयार किया। इस संस्करण में
=== सामग्री-संयोजन ===
|