"हख़ामनी साम्राज्य": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 2409:4063:410C:6E32:0:0:1182:F0A1 (Talk) के संपादनों को हटाकर AshokChakra के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया SWViewer [1.3]
पंक्ति 5:
 
पश्चिम में इस साम्राज्य को [[मिस्र]] एवम [[बेबीलोन]] पर अधिकार, [[यूनान]] के साथ युद्ध तथा यहूदियों के मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए याद किया जाता है। कुरोश तथा दारुश को इतिहास में महान की संज्ञा से भी संबोधित किया जाता है। इस वंश को आधुनिक फ़ारसी भाषा बोलने वाले ईरानियों की संस्कृति का आधार कहा जाता है। इस्लाम के पूर्व प्राचीन ईरान के इस साम्राज्य को ईरानी अपने गौरवशाली अतीत की तरह देखते हैं, जो अरबों द्वारा ईरान पर शासन और प्रभाव स्थापित करने से पूर्व था। आज भी ईरानी अपने नाम इस काल के शासकों के नाम पर रखते हैं जो मुस्लिम नाम नहीं माने जाते हैं। ज़रदोश्त के प्रभाव से पारसी धर्म के शाही रूप का प्रतीक भी इसी वंश को माना जाता है। तीसरी सदी में स्थापित सासानी वंश के शासकों ने अपना मूल हख़ामनी वंश को ही बताया था।
 
== मूल ==
{{main|क़ुरोश}}
श्रीमद्भाग्वत एवं विष्णु पुराण के अनुसार ब्रह्मा जी की वंशावली के राजा अजमीढ़ की पीढ़ी में कुरु राजा के नाम से सम्पूर्ण कुरुक्षेत्र जाना जाता है। कुरु एक अत्यंत प्रतापी राजा हुए हैं जो महाभारत में कौरवों के पितामह थे, उन्ही के नाम से कुरु प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। इसका क्षेत्र आधुनिक हरियाणा (कुरुक्षेत्र) के ईर्द-गिर्द था। इसकी राजधानी संभवतः हस्तिनापुर या इंद्रप्रस्थ थी। कुरु के राज्य का विस्तार कहाँ तक रहा होगा ये भारतियों के लिए खोज का विषय है किन्तु विश्व इतिहास में कुरु प्राचीन विश्व के सर्वाधिक विशाल साम्राज्य को नए आयाम देने वाला चक्रवर्ती राजा था जिसने ईरान में मेड साम्राज्य को अपने ही नाना अस्त्यागस से हस्तांतरित करते हुए साम्राज्य का नया नाम अजमीढ़ Achaemenid_empire साम्राज्य रखा था। इस साम्राज्य की सीमायें भारत से मिश्र, लीबिया और ग्रीक तक फ़ैली हुई थी। [१]
 
हख़ामनी यानि हख़ामनश वंश के शासक सातवीं सदी से अन्शान नामक एक छोटे से राज्य के शासक थे जो आधुनिक दक्षिण-पश्चिमी ईरान के पार्स प्रांत में केंद्रित था। जिस समय हख़ामनी या अजमीढ़ शासकों ने सत्ता सम्हाली (ईसापूर्व 648 में), उस समय [[मीदि]] लोग ईरान में सबसे ज्यादा शक्तिशाली थे। [[अन्शान]] यानि पार्स यानि ''फारस'' के राज्य (जो मीदिया के दक्षिण में थे) उसके सहयोगी थे। ये लोग [[असीरिया]] के खिलाफ़ युद्ध करते थे। ईसापूर्व सन् 559 में जब कुरु (फ़ारसी में कुरोश, साइरस) वंशानुगत रूप से अन्शान का राजा बना तो उसने मीद प्रभुत्व स्वीकार करने से मना कर दिया और मीड साम्राज्य के ख़िलाफ विद्रोह कर दिया। उसने ईसापूर्व 549 में मेड राजा [[अस्त्यागस]] की राजधानी [[हमादान]] (एक्बताना) पर अधिकार कर लिया। उसने अपने को पारस का शाह घोषित कर दिया और मीड साम्राज्य को अपना सहयोगी राज्य बना दिया। इससे मीदिया और फ़ारस के रिश्ते पूरी तरह बदल गए और फारस उसके बाद आने वाली सदियों के लिए ईरानी प्रभुसत्ता का केन्द्र बन गया। कहा जाता है कि कुरोश मीडिया के राजा अस्त्यागस का रिश्ते में नाती लगता था। हख़ामनी वंश में राजाओं के बीच पिता-पुत्र जैसे रिश्ते का हमेशा न मिल पाना इतिहासकारों में मतभेद पैदा करता है (नीचे दारुश यानि दारा के बारे में भी पढ़े।)
=== साइरस (कुरोश) का साम्राज्य विस्तार ===
इस सत्तापलट के बाद, इसके विपरीत जो कि उस समय के बाक़ी पश्चिमी ईरान के राजाओं के साथ होता था - कुरु ने बाक़ी छोटे साम्राज्यों की अधीनता या बाराबरी भी स्वीकार नहीं की और साम्राज्य विस्तार में जुट गया। उसने पश्चिम की दिशा में [[लीडिया]] पर अधिकार कर लिया। वहाँ पर उसने अपने खजाने के लिए प्रसिद्ध क्रोएसस का धन भी लूटा। इसके अलावा एशिया माइनर के इलाकों पर और बेबीलोनिया पर भी उसने अधिकार कर लिया। कुरोश ने यहूदियों को धार्मिक स्वतंत्रता दी। लेकिन कुरु की मृत्यु उसके जीवन इतनी गरिमामयी नहीं रही। जब जीवन के उत्तरार्ध में वो पश्चिनम से लौटकर [[कैस्पियन सागर]] के पूर्व की तरफ विजय अभियान के लिए निकला तो वहाँ मेसागेटे की रानी ने उसे युद्ध में हरा दिया और मार दिया गया। लेकिन उस समय तक कुरोश ने एक विशाल साम्राज्य खड़ा कर दिया था। मध्यपूर्व में और [[तुर्की]] के तट पर यूनानी शहरों से लेकर कैस्पियन सागर तक का विशाल साम्राज्य उस समय तक विश्व में शायद ही किसी ने खड़ा किया हो। वह विश्व का पहला सम्राट रहा होगा जिसे महान की उपाधि दी गई होगी - ''कुरोश महान''।
 
क़ुरोश के बाद उसका पुत्र कम्बोजिया (कैम्बैसिस) शाह बना। उसने मिस्र में अपनी विजय पताका लहरायी और वो अपनी क्रूरता के लिए विख्यात था। उसकी मृत्यु अप्रत्याशित रूप से हुई। कहा जाता है कि फारसी क्षेत्र के केन्द्र में किसी विद्रोह की ख़बर को सुनकर उसने आत्म हत्या कर ली। पश्चिमी ईरान में [[बिसितुन]] के पास मिले एक शिलालेख में लिखा गया है कि गौमाता नाम के एक [[मागी]] ने विद्रोह किया था। उसने अपने को कम्बोजिया का छोटा भाई बताकर फ़ारसी जनता पर पड़े करों के खिलाफ लोगों को भड़काया था। ये बात सही थी कि कुरोश और कम्बोजिया के समय ईरानी जनता ने अत्यधिक लड़ाईया लड़ी थीं और इसका खर्च जनता पर लगाए करों से आता था। पर इसके कुछ ही दिनों बात दारा (या दारयुश, ग्रीक में डैरियस) ने गौमाता को मार दिया और शाह बन बैठा। उसी ने बाद में बिसितुन में उन दिनों के घटनाक्रम का शिलालेख खुदवाया था।
 
== दारा ==