'''आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध''' तीन युद्धों को सम्मिलित रूप से कहा जाता है जिसे पहले सिर्फ [[अफ़ग़ान युद्ध]] के नाम से जाना जाता था। पहले अफ़ग़ानिस्तान की लड़ईयां ब्रिटिश राज के खिलाफ हुई थी पर 2001 में [[अमेरिका]] तथा उससे पहले 1980 के दशक में सोवियतो के साथ संघर्ष ने इन युद्धो के नाम आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध कर दिये। ये तीन युद्ध हैं -
'''आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध''' को 'अफ़ग़ान युद्ध' भी कहा जाता है। इतिहास में तीन अफ़ग़ान युद्ध (1838-1842 ई., 1878-1880 ई., 1919 ई.) लड़े गये थे। भारत के पड़ोसी देश अफ़ग़ानिस्तान पर रूस का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ रहा था, और यह प्रभाव काफ़ी हद तक भारत के लिए ख़तरनाक सिद्ध हो सकता था। रूस के बढ़ते हुए प्रभाव को रोकने के लिए और अफ़ग़ानिस्तान को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाने के उद्देश्य से अंग्रेज़ों ने अफ़ग़ानों के विरुद्ध अपनी भारतीय चौकी से तीन बार हमले किए। पहले युद्ध में विजय उन्हें आसानी से मिल तो गई, लेकिन उस पर नियंत्रण बनाये रखना कठिन हो गया। दूसरे युद्ध में विजय के लिए अंग्रेज़ों को भारी क़ीमत चुकानी पड़ी। अंग्रेज़ अफ़ग़ानिस्तान पर स्थायी क़ब्ज़ा तो नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने उसकी नीति पर नियंत्रण बनाये रखा। तृतीय और अंतिम युद्ध अफ़ग़ानिस्तान की करारी हार और 'रावलपिण्डी की सन्धि' (अगस्त, 1919 ई.) के साथ समाप्त हुआ। इसके पश्चात् ही अफ़ग़ानिस्तान पूर्ण रूप से स्वतंत्र हो गया।