"तात्या टोपे": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
छो 2409:4043:793:6AF0:6025:2DF1:91B6:5C14 (Talk) के संपादनों को हटाकर Hasley के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया टैग: वापस लिया |
AshokChakra (वार्ता | योगदान) Dharmadhyaksha द्वारा सम्पादित संस्करण 3652425 पर पूर्ववत किया। (ट्विंकल) टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना |
||
पंक्ति 1:
{{स्रोतहीन|date=अगस्त 2016}}
{{Infobox क्रान्तिकारी जीवनी
|नाम = रामचंद्र पाण्डुरंग राव यवलकर
|जीवनकाल = [[१८१८]] – [[18 अप्रैल]] [[१८५९]]
|चित्र = [[चित्र:Tantiatope.jpg|200px]]
|शीर्षक= तात्या टोपे
|उपनाम = तात्या टोपे
|जन्मस्थल = [[पटौदा जिला]], [[महाराष्ट्र]], [[भारत]]
|मृत्युस्थल = [[शिवपुरी]] [[मध्य प्रदेश]], [[भारत]]
|आन्दोलन = प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम
|संगठन =
}}
'''तात्या टोपे''' (1814 - 18 अप्रैल 1859) [[भारत]] के [[भारतीय स्वतंत्रता का प्रथम संग्राम|प्रथम स्वाधीनता संग्राम]] के एक प्रमुख सेनानायक थे। सन [[१८५७]] के महान विद्रोह में उनकी भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण, प्रेरणादायक और बेजोड़ थी।
सन् सत्तावन के विद्रोह की शुरुआत [[१० मई]] को [[मेरठ]] से हुई थी। जल्दी ही क्रांति की चिन्गारी समूचे उत्तर भारत में फैल गयी। विदेशी सत्ता का खूनी पंजा मोडने के लिए भारतीय जनता ने जबरदस्त संघर्ष किया। उसने अपने खून से त्याग और बलिदान की अमर गाथा लिखी। उस रक्तरंजित और गौरवशाली इतिहास के मंच से [[झाँसी की रानी]] [[लक्ष्मीबाई]], [[नाना साहब|नाना साहब पेशवा]], [[राव साहब]], [[बहादुर शाह ज़फ़र|बहादुरशाह जफर]] आदि के विदा हो जाने के बाद करीब एक साल बाद तक तात्या विद्रोहियों की कमान संभाले रहे।
== परिचय ==
तात्या का जन्म [[महाराष्ट्र]] में नासिक के निकट पटौदा जिले के
कुछ समय तक तात्या ने [[ईस्ट इंडिया कम्पनी]] में [[बंगाल आर्मी]] की तोपखाना रेजीमेंट में भी काम किया था, परन्तु स्वतंत्र चेता और स्वाभिमानी तात्या के लिए अंग्रेजों की नौकरी असह्य थी। इसलिए बहुत जल्दी उन्होंने उस नौकरी से छुटकारा पा लिया और बाजीराव की नौकरी में वापस आ गये। कहते हैं तोपखाने में नौकरी के कारण ही उनके नाम के साथ टोपे जुड गया, परंतु कुछ लोग इस संबंध में एक अलग किस्सा बतलाते हैं। कहा जाता है कि बाजीराव ने तात्या को एक बेशकीमती और नायाब टोपी दी थी। तात्या इस टोपे को बडे चाव से पहनते थे। अतः बडे ठाट-बाट से वह टोपी पहनने के कारण लोग उन्हें तात्या टोपी या तात्या टोपे के नाम से पुकारने लगे।वह आजन्म अविवाहित रहे।
==१८५७ के विद्रोह में भूमिका ==
Line 34 ⟶ 24:
सन् [[१८५७]] के विद्रोह की लपटें जब [[कानपुर]] पहुँचीं और वहाँ के सैनिकों ने [[नाना साहब]] को पेशवा और अपना नेता घोषित किया तो तात्या टोपे ने कानपुर में स्वाधीनता स्थापित करने में अगुवाई की। तात्या टोपे को नाना साहब ने अपना सैनिक सलाहकार नियुक्त किया। जब ब्रिगेडियर जनरल हैवलॉक की कमान में अंग्रेज सेना ने [[इलाहाबाद]] की ओर से कानपुर पर हमला किया तब तात्या ने कानपुर की सुरक्षा में अपना जी-जान लगा दिया, परंतु [[१६ जुलाई]], [[१८५७]] को उसकी पराजय हो गयी और उसे कानपुर छोड देना पडा। शीघ्र ही तात्या टोपे ने अपनी सेनाओं का पुनर्गठन किया और कानपुर से बारह मील उत्तर मे बिठूर पहुँच गये। यहाँ से कानपुर पर हमले का मौका खोजने लगे। इस बीच हैवलॉक ने अचानक ही बिठूर पर आक्रमण कर दिया। यद्यपि तात्या बिठूर की लडाई में पराजित हो गये परंतु उनकी कमान में भारतीय सैनिकों ने इतनी बहादुरी प्रदर्शित की कि अंग्रेज सेनापति को भी प्रशंसा करनी पडी।
तात्या एक बेजोड सेनापति थे। पराजय से विचलित न होते हुए वे बिठूर से राव साहेब सिंधिया के इलाके में पहुँचे। वहाँ वे ग्वालियर कन्टिजेन्ट नाम की प्रसिद्ध सैनिक टुकडी को अपनी ओर मिलाने में सफल हो गये। वहाँ से वे एक बडी सेना के साथ [[काल्पी]] पहुँचे। [[नवंबर]] [[
कानपुर, [[चरखारी]], झाँसी और [[कोंच]] की लडाइयों की कमान तात्या टोपे के हाथ में थी। चरखारी को छोडकर दुर्भाग्य से अन्य स्थानों पर उनकी पराजय हो गयी। तात्या टोपे अत्यंत योग्य सेनापति थे। कोंच की पराजय के बाद उन्हें यह समझते देर न लगी कि यदि कोई नया और जोरदार कदम नहीं उठाया गया तो स्वाधीनता सेनानियों की पराजय हो जायेगी। इसलिए तात्या ने काल्पी की सुरक्षा का भार झांसी की रानी और अपने अन्य सहयोगियों पर छोड दिया और वे स्वयं वेश बदलकर [[ग्वालियर]] चले गये। जब ह्यूरोज काल्पी की विजय का जश्न मना रहा था, तब तात्या ने एक ऐसी विलक्षण सफलता प्राप्त की जिससे ह्यूरोज अचंभे में पड गया। तात्या का जवाबी हमला अविश्वसनीय था। उसने महाराजा [[जयाजी राव सिंधिया]] की फौज को अपनी ओर मिला लिया था और ग्वालियर के प्रसिद्ध किले पर कब्जा कर लिया था। झाँसी की रानी, तात्या और राव साहब ने जीत के ढंके बजाते हुए ग्वालियर में प्रवेश किया और नाना साहब को पेशवा घोशित किया। इस रोमांचकारी सफलता ने स्वाधीनता सेनानियों के दिलों को खुशी से भर दिया, परंतु इसके पहले कि तात्या टोपे अपनी शक्ति को संगठित करते, ह्यूरोज ने आक्रमण कर दिया। [[फूलबाग]] के पास हुए युद्ध में रानी लक्ष्मीबाई [[१८ जून]], [[१८५८]] को शहीद हो गयीं।
|