"ईरानी भाषा परिवार": अवतरणों में अंतर

Updated map
typo
पंक्ति 1:
[[चित्र:Iranian Family Tree v2.0.png|thumb|240px|ईरानी भाषाओँ का वृक्ष, जिसमें उसकी उपशाखाएँ दिखाई गई हैं]]
[[चित्र:Iranian-languages-map-new-2019.jpggjpg|thumb|240px|आधुनिक ईरानी भाषाओँ का फैलाव]]
'''ईरानी भाषाएँ''' [[हिन्द-ईरानी भाषा परिवार]] की एक उपशाखा हैं। ध्यान रहे कि हिन्द-ईरानी भाषाएँ स्वयं [[हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार]] की एक उपशाखा हैं। आधुनिक युग में विश्व में लगभग १५-२० करोड़ लोग किसी ईरानी भाषा को अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं और ऍथ़नॉलॉग भाषाकोष में सन् २०११ तक ८७ ईरानी भाषाएँ दर्ज थीं।<ref name="ref10xicub">[http://books.google.com/books?id=CvOHPwAACAAJ The Iranian languages], Gernot Windfuhr, Routledge, 2009, ISBN 978-0-7007-1131-4</ref><ref name="SIL">[http://www.ethnologue.com/show_family.asp?subid=90019 Report for Iranian languages], Raymond Gordon, Jr. (ed.), Ethnologue: Languages of the World, 15th edition, SIL International, Dallas, 2005</ref> इनमें से [[फ़ारसी]] के ६.५ करोड़, [[पश्तो]] के ५-६ करोड़, कुर्दी भाषा के १.८ करोड़, बलोची भाषा के ७० लाख और लूरी भाषा के २३ लाख बोलने वाले थे। ईरानी भाषाएँ [[ईरान]], [[अफ़्ग़ानिस्तान]], [[ताजिकिस्तान]], [[पाकिस्तान]] ([[बलोचिस्तान]] और [[ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा]] प्रान्त), [[तुर्की]] (पूर्व में कुर्दी इलाक़े) और [[इराक़]] (उत्तर में कुर्दी इलाक़े) में बोली जाती हैं। [[पारसी धर्म]] की धार्मिक भाषा, जिसे [[अवस्ताई भाषा|अवस्ताई]] कहते हैं, भी एक प्राचीन ईरानी भाषा है।