"स्वामी भक्तिसिद्धान्त सरस्वती": अवतरणों में अंतर

छो 27.57.160.163 (Talk) के संपादनों को हटाकर Sanjeev bot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत कि...
टैग: वापस लिया
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 4:
 
== परिचय ==
स्वामी भक्तिसिद्धान्त का जन्म 20 जुलाई 1873 को [[चैतन्य महाप्रभु]] की शिष्य परम्परा के महान वैष्णव आचार्य भक्ति विनोद ठाकुर के पुत्र के रूप में [[जगन्नाथपुरी]] में कायस्थ परिवार में हुआ था।{{उद्धरण आवश्यक|date=जून 2014}} गौड़ीय सम्प्रदाय के आचार्य पिताश्री से उन्हें बचपन में ही श्रीकृष्ण भक्ति का प्रसाद मिला था। श्रीमद्भगवद्गीता तथा चैतन्य महाप्रभु के पावन जीवन चरित्र ने उन्हें श्रीकृष्ण भक्ति के प्रचार-प्रसार की प्रेरणा दी।{{उद्धरण आवश्यक|date=जून 2014}}
 
भक्ति सिद्धान्त युवावस्था से ही [[अंग्रेजी]] तथा [[बंगला]] के प्रभावी वक्ता थे। युवा पीढ़ी विशेषकर उनके व्याख्यान सुनकर मंत्र-मुग्ध हो जाती थी। वे [[दक्षिणेश्वर मन्दिर]] जाकर प्राय: स्वामी [[रामकृष्ण परमहंस]] तथा [[स्वामी विवेकानन्द]] के सान्निध्य का लाभ उठाते थे।{{उद्धरण आवश्यक|date=जून 2014}}