"हिन्दी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 286:
== हिन्दी और कम्प्यूटर ==
:''मुख्य लेख : '''[[हिन्दी कम्प्यूटरी]]''', [[हिन्दी टाइपिंग]], [[कम्प्यूटर और हिन्दी]], [[हिन्दी कम्प्यूटिंग का इतिहास]], [[मोबाइल फोन में हिन्दी समर्थन]] और [[विकिपीडिया:इण्टरनेट पर हिन्दी के साधन|अन्तरजाल पर हिन्दी के उपकरण (सॉफ्टवेयर)]]
कम्प्यूटर और [[इन्टरनेट]] ने पिछले वर्षों मे विश्व मे [[सूचना क्रांति]] ला दी है। आज कोई भी भाषा कम्प्यूटर (तथा कम्प्यूटर सदृश अन्य उपकरणों) से दूर रहकर लोगों से जुड़ी नही रह सकती। कम्प्यूटर के विकास के आरम्भिक काल में अंग्रेजी को छोड़कर विश्व की अन्य भाषाओं के कम्प्यूटर पर प्रयोग की दिशा में बहुत कम ध्यान दिया गया जिससे कारण सामान्य लोगों में यह गलत धारणा फैल गयी कि कम्प्यूटर अंग्रेजी के सिवा किसी दूसरी भाषा (लिपि) में काम ही नही कर सकता। किन्तु यूनिकोड (''Unicode'') के पदार्पण के बाद स्थिति बहुत तेजी से बदल गयी।<ref>[https://www.hindionnet.com/2018/11/blog-post_91.html#more राजभाषा कार्यान्वयन में तकनीकी की भूमिका]</ref> 19 अगस्त 2009 में गूगल ने कहा की हर 5 वर्षों में हिन्दी की सामग्री में 94% बढ़ोतरी हो रही है।<ref>{{समाचार सन्दर्भ|title=हिन्दी सामग्री का उपयोग इंटरनेट पर 94% बढ़ा: गूगल|url=http://www.jagran.com/technology/tech-news-hindi-content-consumption-on-internet-growing-at-94-google-12754900.html|accessdate=19 अगस्त 2015|publisher=[[दैनिक जागरण]]|date=19 अगस्त 2015}}</ref> इसके अलावा गूगल ने कहा की वह हिन्दी में खोज को और आसान बनाने जा रही है जिससे कोई भी आसानी से इंटरनेट पर कुछ भी हिन्दी में खोज सकेगा।<ref>{{समाचार सन्दर्भ|title=गूगल पर हिन्दी में कुछ भी खोजिए|url=http://www.jagran.com/news/national-hindi-content-consumption-on-internet-growing-at-94-google-12753992.html|accessdate=19 अगस्त 2015|publisher=[[दैनिक जागरण]]|date=19 अगस्त 2015}}</ref><ref>[http://www.amarujala.com/india-news/hindi-is-a-need-of-technology-in-modern-scenario टेक्नोलॉजी की जरूरत बन गई हिन्दी] (अमर उजाला)</ref>
 
हिन्दी की इंटरनेट पर अच्छी उपस्थिति है। गूगल जैसे सर्च इंजन हिन्दी को प्राथमिक भारतीय भाषा के रूप में पहचानते हैं। इसके साथ ही अब अन्य भाषा के चित्र में लिखे शब्दों का भी अनुवाद हिन्दी में किया जा सकता है।<ref>{{समाचार सन्दर्भ|title=फोटो देखकर हिन्दी में अनुवाद कर देगा गूगल|url=http://www.jagran.com/news/national-google-will-translate-photographs-into-hindi-12670257.html|accessdate=19 अगस्त 2015|publisher=[[दैनिक जागरण]]|date=30 जुलाई 2015}}</ref> फरवरी २०१८ में एक सर्वेक्षण के हवाले से खबर आयी कि इंटरनेट की दुनिया में हिंदी ने भारतीय उपभोक्ताओं के बीच अंग्रेजी को पछाड़ दिया है। यूथ4वर्क की इस सर्वेक्षण रिपोर्ट ने इस आशा को सही साबित किया है कि जैसे-जैसे इंटरनेट का प्रसार छोटे शहरों की ओर बढ़ेगा, हिंदी और भारतीय भाषाओं की दुनिया का विस्तार होता जाएगा। <ref>{{Cite web|url=https://www.amarujala.com/columns/opinion/hindi-beat-english-in-internet|title=नेट में अंग्रेजी को पछाड़ती हिंदी- Amarujala|website=Amar Ujala|accessdate=1 मार्च 2019}}</ref>
 
इस समय हिन्दी में सजाल (''websites''), चिट्ठे (''Blogs''), विपत्र (''email''), गपशप (''chat''), खोज (''web-search''), सरल मोबाइल सन्देश (''SMS'') तथा अन्य [[Web Hindi Resources|हिन्दी सामग्री]] उपलब्ध हैं। इस समय [[Hindi Computing Resources on the Internet|अन्तरजाल पर हिन्दी में संगणन के संसाधनों]] की भी भरमार है और नित नये कम्प्यूटिंग उपकरण आते जा रहे हैं।<ref>[https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/lucknow/story-hindi-day-2019-hindi-is-becoming-the-language-of-employment-with-technology-2745515.html तकनीक से रोजगार की भाषा बन रही हिन्दी]</ref> लोगों मे इनके बारे में जानकारी देकर जागरूकता पैदा करने की जरूरत है ताकि अधिकाधिक लोग कम्प्यूटर पर हिन्दी का प्रयोग करते हुए अपना, हिन्दी का और पूरे हिन्दी समाज का विकास करें। [[शब्दनगरी]] जैसी नयी सेवाओं का प्रयोग करके लोग अच्छे हिन्दी साहित्य का लाभ अब इंटरनेट पर भी उठा सकते हैं।<ref>{{Cite web|url=https://www.jagran.com/uttar-pradesh/gorakhpur-city-14693757.html|title=इंटरनेट पर चमक रही हमारी ¨हदी|website=Dainik Jagran|accessdate=1 मार्च 2019}}</ref>
<ref>{{Cite web|url=https://www.amarujala.com/india-news/role-of-web-media-in-development-hindi|title=वेब मीडिया ने बढ़ाया हिंदी का दायरा - Amarujala|website=Amar Ujala|accessdate=1 मार्च 2019}}</ref>