"हेमन्त कुमार मुखोपाध्याय": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 5:
 
==आरंभिक संगीत जीवन==
अपने मित्र [[सुभाष मुखोपाध्याय]] के प्रभाव में आकर हेमंत कुमार ने 1933 में [[ऑल इंडिया रेडियो]] के लिए अपना पहला गीत रिकॉर्ड करवाया. हेमंत कुमार को बंगाली संगीतकार [[शैलेस दासगुप्ता]] से काफी प्रेरणा मिली. 1980 के दशक में टेलीविजन पर प्रसारित एक साक्षात्कार में हेमंत कुमार ने कहा कि उन्होंने [[उस्ताद फैय्याज खान]] से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली, लेकिन उस्ताद की मौत के बाद उनका ये क्रम टूट गया.
1937 में, हेमंत कुमार ने अपना पहला गैर-फिल्मी संगीत का डिस्क [[कोलंबिया लाबेल]] कंपनी के लिए जारी किया, जिसमें संगीत शैलेस दासगुप्ता ने दी और गीत लिखा था [[नरेश भट्टाचार्य]] ने. इसके बाद से 1984 तक हेमंत कुमार ने हर साल [[ग्रामोफोन कंपनी ऑफ इंडिया]](जीसीआई)कंपनी के लिए गैर-फिल्मी गीत गाते रहे. उनका पहला हिंदी डिस्क इसी कंपनी के लिए जारी हुआ जिसमें दो गीत कितना दुख भुलाया तुमने और ओ प्रीत निभानेवाली काफी मशहूर हुआ. जिसे लिखा था [[फैय्याज हाशमी]] ने और संगीत दिया [[कमल दासगुप्ता]] ने.
उन्होंने फिल्म [[इरादा]] के लिए पहलीबार हिंदी में गीत गाया जिसमें [[पंडित अमरनाथ]] ने संगीत दिया था और [[अजीज कश्मीर]] ने गाने के बोल लिखे थे.
हेमंत कुमार [[रवींद्र संगीत]] के अग्रगण्य गायक माने जाते हैं. उन्होंने 1944 में बंगला फिल्म प्रिया बंगधाबी के लिए पहलीबार रवींद्र संगीत रिकॉर्ड कराया. इसी साल उन्होंने कोलंबिया लाबेल के लिए गैर-फिल्मी रवींद्र संगीत का रिकॉर्ड करवाया.
 
उन्होंने 1947 में बांग्ला फिल्म [[अभियात्री]] के लिए संगीत निर्देशन किया. हालांकि इस समय तक उनके गीतों को काफी आलोचनात्मक प्रशंसा मिली, इसके बाद भी वे किसी बड़े व्यवसायिक सफलता से दूर थे. उनके समकालीन गायकों में [[तलत महमूद]], [[सुधीरलाल चक्रवर्ती]], [[धनंजय भट्टाचार्य]], [[सत्य चौधुरी]], [[रोबिन मजुमदार]], [[धनंजय मित्र]] आदि प्रमुख थे.
 
==परिवार==