"एडोल्फ़ हिटलर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 106.219.14.98 (Talk) के संपादनों को हटाकर 2409:4063:4E2B:B470:A586:6A2C:1E11:1E18 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया SWViewer [1.3]
पंक्ति 3:
'''एडोल्फ हिटलर''' (२० अप्रैल १८८९ - ३० अप्रैल १९४५) एक कुख्यात [[जर्मनी|जर्मन]] तानाशाह थे। वे "राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन कामगार पार्टी" (NSDAP) के नेता थे। इस पार्टी को प्राय: "नाजी पार्टी" के नाम से जाना जाता है। सन् १९३३ से सन् १९४५ तक वह जर्मनी का शासक रहे। हिटलर को [[द्वितीय विश्वयुद्ध]] के लिये सर्वाधिक जिम्मेदार माना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध तब हुआ, जब उनके आदेश पर नात्सी सेना ने [[पोलैंड]] पर आक्रमण किया। [[फ्रांस]] और [[ब्रिटेन]] ने पोलैंड को सुरक्षा देने का वादा किया था और वादे के अनुसार उन दोनो ने [[नाज़ी जर्मनी]] के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी।
 
== जीवनजीवनी ==
अडोल्फ हिटलर का जन्म [[आस्ट्रिया]] के [[वॉन]] नामक स्थान पर 20 अप्रैल 1889 को हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लिंज नामक स्थान पर हुई। पिता की मृत्यु के पश्चात् 17 वर्ष की अवस्था में वे [[वियना]] चले गए। कला विद्यालय में प्रविष्ट होने में असफल होकर वे पोस्टकार्डों पर चित्र बनाकर अपना निर्वाह करने लगे। इसी समय से वे [[साम्यवाद|साम्यवादियों]] और [[यहूदी|यहूदियों]] से घृणा करने लगे। जब [[प्रथम विश्वयुद्ध]] प्रारंभ हुआ तो वे सेना में भर्ती हो गए और [[फ्रांस]] में कई लड़ाइयों में उन्होंने भाग लिया। 1918 ई. में युद्ध में घायल होने के कारण वे अस्पताल में रहे। [[जर्मनी]] की पराजय का उनको बहुत दु:ख हुआ।