"मुग़ल उद्यान, दिल्ली": अवतरणों में अंतर

[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 2409:4064:2514:19B4:1907:8800:B994:CEC0 (Talk) के संपादनों को हटाकर हिंदुस्थान वासी के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 18:
|size=
}}
भारत के प्रथम [[भारत के राष्ट्रपति]] डॉ॰[[राजेंद्र प्रसाद]] ने इसको खुलवाया। यहाँ [[भारत के राष्ट्रपति| राष्ट्रपति(Bidhan Singh 0120291)]] आगन्तुक <ref>https://en.m.wikipedia.org/wiki/Security_categories_in_India</ref> से प्रतिदिन मिलते है।
 
[[भारत]] की राजधानी [[नई दिल्ली]] में [[राष्ट्रपति भवन]] के पीछे के भाग में स्थित '''मुगल उद्यान''' अपने किस्म का अकेला ऐसा उद्यान है, जहां विश्वभर के रंग-बिरंगे फूलों की छटा देखने को मिलती है। यहां विविध प्रकार के [[फूल|फूलों]] और फलों के पेड़ों का संग्रह है। इस उद्यान को देखने वालों की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। [[२३ जनवरी]],[[२००९|०९]] को यहां ९५,५३७ दर्शक आए थे<ref>[http://www.hindu.com/thehindu/holnus/002200902231783.htm ओवर ९५,००० पीपल विज़िटेड मुगल गार्डन]। द हिन्दू। २३ फ़रवरी २००९</ref>। इसकी अभिकल्पना ब्रिटिश वास्तुकार [[एड्विन लैंडसियर लूट्यन्स|सर एडविन लुटियंस]] ने लेडी हार्डिग के आदेश पर की थी। १३ एकड़ में फैले इस उद्यान में ब्रिटिश शैली के संग-संग औपचारिक मुगल शैली का मिश्रण दिखाई देता है।<ref name="सरकारी">[http://bharat.gov.in/knowindia/rashtrapatibhavan.php राष्‍ट्रपति भवन]। भारत के बारे में जानें। राष्‍ट्रीय पोर्टल विषयवस्‍तु प्रबंधन दल</ref> यह उद्यान चार भागों में बंटा हुआ है और चारों एक दूसरे से भिन्न एवं अनुपम हैं। यहां कई छोटे-बड़े बगीचे हैं जैसे पर्ल गार्डन, बटरफ्लाई गार्डन और सकरुलर गार्डन, आदि। बटरफ्लाई गार्डन में फूलों के पौधों की बहुत सी पंक्तियां लगी हुई हैं। यह माना जाता है कि तितलियों को देखने के लिए यह जगह सर्वोत्तम है। मुगल उद्यान में अनेक प्रकार के फूल देखे जा सकते हैं जिसमें गुलाब, गेंदा, स्वीट विलियम आदि शामिल हैं। इस बाग में फूलों के साथ-साथ जड़ी-बूटियां और औषधियां भी उगाई जाती हैं। इनके लिये एक अलग भाग बना हुआ है, जिसे औषधि उद्यान कहते हैं। मुगल उद्यान [[वसंत ऋतु]] में एक माह के लिये पर्यटकों के लिए खुलता है।