"ओइनवार वंश": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 58:
#'''भवसिंह देव (भवेश)''' - १४१० ई., अल्पकाल। ये अविभाजित मिथिला के प्रथम ओइनवार शासक हुए। इस रूप में इनका शासन अल्पकाल के लिए ही रहा। इन्होंने अपने नामपर भवग्राम (वर्तमान मधुबनी जिले में) बसाया था। इनके समय में मिथिला के किंवदंती पुरुष बन चुके गोनू झा विद्यमान थे। महान् दार्शनिक [[गंगेश उपाध्याय]] भी इसी समय के रत्न थे।
#'''देव सिंह''' - (१४१०-१४१३ ई) इन्होंने ओइनी तथा भवग्राम को छोड़कर अपने नाम पर दरभंगा के निकट वाग्मती किनारे 'देवकुली' (देकुली) गाँव बसाकर वहाँ राजधानी स्थापित किया।
#'''[[राजा शिव सिंह]] देव''' (विरुद 'रूपनारायण')- १४१३ से १४१६ ई तक। (मात्र ३ वर्ष ९ महीने)
[[चित्र:शिव_सिंह.jpg|thumb|मिथिला नरेश राजा शिव सिंह की तस्वीर]]
इन्होंने अपनी राजधानी 'देकुली' से हटाकर 'गजरथपुर'/गजाधरपुर/शिवसिंहपुर में स्थापित किया, जो दरभंगा से ४-५ मील दूर दक्षिण-पूर्व में है। दरभंगा में भी वाग्मती किनारे इन्होंने किला बनवाया था। उस स्थान को आज भी लोग किलाघाट कहते हैं। १४१६ ई.(पूर्वोक्त मत से १४०६ ई.) में जौनपुर के सुलतान इब्राहिम शाह की सेना गयास बेग के नेतृत्व में मिथिला पर टूट पड़ी थी। दूरदर्शी महाराज शिवसिंह ने अपने मित्रवत् कविवर विद्यापति के संरक्षण में अपने परिवार को नेपाल-तराई में स्थित राजबनौली के राजा पुरादित्य 'गिरिनारायण' के पास भेज दिया। स्वयं भीषण संग्राम में कूद पड़े। मिथिला की धरती खून से लाल हो गयी। शिवसिंह का कुछ पता नहीं चल पाया। उनकी प्रतीक्षा में १२ वर्ष तक लखिमा देवी येन-केन प्रकारेण शासन सँभालती रही।