"व्लादिमीर लेनिन": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 47:
== जीवन परिचय ==
[[चित्र:Lenin-circa-1887.jpg|right|thumb|200px|लेनिन (१८८७ में)]]
व्लादिमीर इलीइच लेनिन का जन्म [[सिंविर्स्क]] नामक स्थान में हुआ था और उसका वास्तविक नाम "उल्यानोव" था। उनके पिता विद्यालयों के निरीक्षक थे जिनका झुकाव लोकतंत्रात्मक विचारों की ओर था। उसकी माता, जो एक चिकित्सक की पुत्री थी, सुशिक्षित महिला थी। सन् 1886 में पिता की मृत्यु हो जाने पर कई पुत्र पुत्रियों वाले बड़े परिवार का सारा बोझ लेनिन की माता पर पड़ा। ये भाई बहन प्रारंभ से ही क्रांतिवाद के अनुयायी बनते गए। बड़े भाई अलेग्जांदरएलेग्जेंडर को ज़ार की हत्या का षडयंत्र रचने में शरीक होने के आरोप में फाँसी दे दी गई।
 
उच्च योग्यता के साथ स्नातक बनने पर लेनिन ने 1887 में [[कज़ान विश्वविद्यालय]] के विधि विभाग में प्रवेश किया किंतु शीघ्र ही विद्यार्थियों के क्रांतिकारी प्रदर्शन में हिस्सा लेने के कारण विश्वविद्यालय ने निष्कासित कर दिया गया। सन् 1889 में वह समारा चला गया जहाँ उसने स्थानीय मार्क्सवादियों की एक मंडली का संगटन किया। 1891 में [[सेंट पीटर्सबर्ग विश्वविद्यालय]] से विधि परीक्षा में उपाधि प्राप्त कर लेनिन ने समारा में ही वकालत करना आरभ कर दिया। 1893 में उसने सेंट पीटर्सबर्ग को अपना निवास स्थान बनाया। शीघ्र ही वह वहाँ के मार्क्सवादियों का बहुमान्य नेता बन गया। यहीं सुश्री क्रुप्सकाया से, जो श्रमिकों में क्रांति का प्रचार करने में संलग्न थी, उसका परिचय हुआ। इसके बाद लेनिन की क्रांतिकारी संघर्ष में जीवन पर्यंत उसका घनिष्ठ सहयोग प्राप्त होता रहा।