"अर्थशास्त्र": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 157:
=== समष्टि अर्थशास्त्र ===
'''{{मुख्य|समष्टि अर्थशास्त्र}}'''
[[चित्र:Keynes 1933.jpg|right|thumb|300px250px|जॉन मेनार्ड केन्स को मैक्रोइकॉनॉमिक्स का संस्थापक पिता माना जाता है।]]
आधुनिक आर्थिक सिद्धान्त के बहुत से महत्वपूर्ण विषय जैसे [[अंतरराष्ट्रीय व्यापार]], [[विदेशी विनिमय]], [[राजस्व]], [[बैकिंग]], [[व्यापार चक्र]], [[राष्ट्रीय आय]] तथा [[रोजगार के सिद्धान्त]], [[आर्थिक नियोजन]] एवं [[आर्थिक विकास]] आदि का अध्ययन '''समष्टि अर्थशास्त्र''' (मैक्रो-इकनॉमिक्स) के अन्तर्गत होता है। बोल्डिग के शब्दों में, ''समष्टि अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र का वह भाग है जो अर्थशास्त्र के बड़े समूहों और औसतों का अध्ययन करता है, न कि उसकी विशेष मदों का। वह इन समूहों को उपयोगी ढँग से परिभाषित करने का प्रयत्न करता है तथा इनके पारस्परिक संबंधों को जाँचता है।