"भारतीय दर्शन": अवतरणों में अंतर

→‎योग दर्शन: कड़ियाँ लगाई
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
→‎मीमांसा दर्शन: कड़ियाँ लगाई
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
पंक्ति 74:
इस दर्शन के रचयिता महर्षि [[पतंजलि]] हैं। इसमें ईश्वर, जीवात्मा और प्रकृति का स्पष्ट रूप से वर्णन किया गया है। इसके अलावा योग क्या है, जीव के बंधन का कारण क्या है? चित्त की वृत्तियां कौन सी हैं? इसके नियंत्रण के क्या उपाय हैं इत्यादि यौगिक क्रियाओं का विस्तृत वर्णन किया गया है। इस [http://www.vaidikdarshan.in/2009/02/blog-post.html सिद्धांत] के अनुसार परमात्मा का ध्यान आंतरिक होता है। जब तक हमारी इंद्रियां बहिर्गामी हैं, तब तक ध्यान कदापि संभव नहीं है। इसके अनुसार परमात्मा के मुख्य नाम [[ओ३म्]] का जाप न करके अन्य नामों से परमात्मा की स्तुति और उपासना अपूर्ण ही है।
 
==== [[मीमांसा दर्शन]] ====
[[मीमांसासूत्र]] इस दर्शन का मूल ग्रन्थ है जिसके रचयिता महर्षि [[जैमिनि]] हैं।इस दर्शन में वैदिक [[यज्ञ|यज्ञों]] में मंत्रों का विनियोग तथा यज्ञों की प्रक्रियाओं का वर्णन किया गया है। यदि योग दर्शन अंतःकरण शुद्धि का उपाय बताता है, तो मीमांसा दर्शन मानव के पारिवारिक जीवन से राष्ट्रीय जीवन तक के कर्तव्यों और अकर्तव्यों का वर्णन करता है, जिससे समस्त राष्ट्र की उन्नति हो सके। जिस प्रकार संपूर्ण कर्मकांड मंत्रों के विनियोग पर आधारित हैं, उसी प्रकार मीमांसा दर्शन भी [[मन्त्र|मंत्रों]] के विनियोग और उसके विधान का समर्थन करता है। धर्म के लिए महर्षि जैमिनि ने वेद को भी परम प्रमाण माना है। उनके अनुसार यज्ञों में मंत्रों के विनियोग, श्रुति, वाक्य, प्रकरण, स्थान एवं समाख्या को मौलिक आधार माना जाता है।