"वैष्णो देवी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 2409:4051:18:3968:B79C:9919:6671:3B51 (Talk) के संपादनों को हटाकर J ansari के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 9:
}}
 
'''वैष्णो देवी मंदिर''', हिन्दू मान्यता अनुसार, [[शक्ति]] को समर्पित पवित्रतम [[हिन्दू|हिंदू]] मंदिरों में से एक है, जो [[भारत]] के [[जम्मू और कश्मीर]] में वैष्णो देवी की पहाड़ी पर स्थित है। इस धार्मिक स्थल की आराध्य देवी, '''वैष्णो देवी''' को सामान्यतः '''माता रानी''' और '''वैष्णवी''' के नाम से भी जाना जाता है। उत्तर भारत की प्रसिद्ध नौ देवियों मे वैष्णो देवी की गणना होती है। माँ के नौ दरबार इस प्रकार है। वैष्णो देवी, चामुण्डा देवी, वज्रेश्वरी देवी, ज्वाला देवी, चिंतपुर्णी देवी, नैना देवी, मनसा देवी पंचकुला, कालिका देवी, शाकम्भरी देवी सहारनपुर। वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले भक्तों को एक बार नौ देवी की भी यात्रा करनी चाहिए।
 
यह मंदिर, [[जम्मू और कश्मीर]] राज्य के [[जम्मू]] जिले में [[कटरा, जम्मू और कश्मीर|कटरा]] नगर के समीप अवस्थित है। यह [[उत्तरी भारत]] में सबसे पूजनीय पवित्र स्थलों में से एक है। मंदिर, 5,200 फ़ीट की ऊंचाई पर, [[कटरा]] से लगभग 12 किलोमीटर (7.45 मील) की दूरी पर स्थित है। हर वर्ष, लाखों तीर्थ यात्री, इस मंदिर का दर्शन करते हैं<ref>http://www.samaylive.com/news/60000-pilgrims-visit-vaishno-devi-shrine-during-navratras/615962.html</ref><ref>[http://www.siliconindia.com/shownews/33424]</ref> और यह भारत में [[तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर|तिरूमला वेंकटेश्वर मंदिर]] के बाद दूसरा सर्वाधिक देखा जाने वाला तीर्थस्थल है। इस मंदिर की देख-रेख ''श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ मंडल'' नामक न्यास द्वारा की जाती है।