"रानी दुर्गावती": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
1997kB द्वारा सम्पादित संस्करण 4095951 पर पूर्ववत किया: स्रोतहीन संपादन। (ट्विंकल)
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
पंक्ति 9:
दुर्भाग्यवश विवाह के चार वर्ष बाद ही राजा दलपतशाह का निधन हो गया। उस समय दुर्गावती की गोद में तीन वर्षीय नारायण ही था। अतः रानी ने स्वयं ही गढ़मंडला का शासन संभाल लिया। उन्होंने अनेक मठ, कुएं, बावड़ी तथा धर्मशालाएं बनवाईं। वर्तमान जबलपुर उनके राज्य का केन्द्र था। उन्होंने अपनी दासी के नाम पर चेरीताल, अपने नाम पर रानीताल तथा अपने विश्वस्त दीवान आधारसिंह के नाम पर आधारताल बनवाया।
 
रानी दुर्गावती का यह सुखी और सम्पन्न राज्य पर [[मालवा]] के मुसलमान शासक बाजबहादुर ने कई बार हमला किया, पर हर बार वह पराजित हुआ। महान मुगल शासक अकबर भी राज्य को जीतकर रानी को अपने "[[हरम"]] में डालना चाहता था। उसने विवाद प्रारम्भ करने हेतु रानी के प्रिय सफेद हाथी (सरमन) और उनके विश्वस्त वजीर आधारसिंह को भेंट के रूप में अपने पास भेजने को कहा। रानी ने यह मांग ठुकरा दी।
 
इस पर अकबर ने अपने एक रिश्तेदार आसफ खां के नेतृत्व में गोण्डवाना साम्राज्य पर हमला कर दिया। एक बार तो आसफ खां पराजित हुआ, पर अगली बार उसने दुगनी सेना और तैयारी के साथ हमला बोला। दुर्गावती के पास उस समय बहुत कम सैनिक थे। उन्होंने जबलपुर के पास नरई नाले के किनारे मोर्चा लगाया तथा स्वयं पुरुष वेश में युद्ध का नेतृत्व किया। इस युद्ध में 3,000 मुगल सैनिक मारे गये लेकिन रानी की भी अपार क्षति हुई थी।
पंक्ति 15:
अगले दिन 24 जून 1564 को मुगल सेना ने फिर हमला बोला। आज रानी का पक्ष दुर्बल था, अतः रानी ने अपने पुत्र नारायण को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। तभी एक तीर उनकी भुजा में लगा, रानी ने उसे निकाल फेंका। दूसरे तीर ने उनकी आंख को बेध दिया, रानी ने इसे भी निकाला पर उसकी नोक आंख में ही रह गयी। तभी तीसरा तीर उनकी गर्दन में आकर धंस गया।
 
रानी ने अंत समय निकट जानकर वजीर आधारसिंह से आग्रह किया कि वह अपनी तलवार से उनकी गर्दन काट दे, पर वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बादअतः रानी नेअपनी तलवारकटार अपनेस्वयं ही अपने सीने में घोंपभोंककर दीआत्म औरबलिदान इसके तरहपथ रानीपर दुर्गावतीबढ़ 24गयीं। जून,महारानी 1564दुर्गावती में वीरगति को प्राप्त हुईं।ने जबलपुरअकबर के पाससेनापति जहांआसफ़ यहखान ऐतिहासिकसे युद्धलड़कर हुआअपनी था,जान उसगंवाने स्थानसे कापहले नाम मदन किला है, यह वह जगह है जहां पर रानी की शहादत हुई और वहीं रानी दुर्गावतीपंद्रह कीवर्षों समाधितक बनीशासन हुईकिया है।था।
 
जबलपुर के पास जहां यह ऐतिहासिक युद्ध हुआ था, उस स्थान का नाम [[बरेला]] है, जो मंडला रोड पर स्थित है, वही रानी की समाधि बनी है, जहां गोण्ड जनजाति के लोग जाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। जबलपुर में स्थित [[रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय]] भी इन्ही रानी के नाम पर बनी हुई है।
रानी दुर्गावती के सम्मान में उनके नाम के पर विश्वविद्यालय के नाम रखा गया, डाक टिकट जारी किया गया और म्यूजियम भी बनाया गया। वहीं जिस तरह रानी दुर्गावती अपने राज्य की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक साहस के साथ लड़ती रहीं और अपने प्राणों की आहूती दे दी। इससे हर परिस्थिति में साहस और धैर्य से काम लेने की प्रेरणा मिलती है। रानी दुर्गावती की वीरता की गाथा आज भी इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखी गई है।
 
==इन्हें भी देखें==