'''बहिर्ग्रह''' (exoplanet) या '''ग़ैर-सौरीय ग्रह''' (extrasolar planet, ऍक्स्ट्रासोलर प्लैनॅट) ऐसे [[ग्रह]] को कहा जाता है जो हमारे [[सौर मण्डल]] से बाहर स्थित हो।
सन् १९९२1992 तक [[खगोलशास्त्रियों]] को एक भी ग़ैर-सौरीय ग्रह के अस्तित्व का ज्ञान नहीं था, लेकिन उसके बाद बहुत से ऐसे ग्रह मिल चुके हैं। १1 सितम्बर २०१८2018 तक ३,८२३3823 बहिर्ग्रह ज्ञात हो चुके थे। यह २,८६०2860 [[ग्रहीय मण्डल]] में थे और इनमें से ६३२632 मण्डलों में एक से अधिक ग्रह थे।<ref name="Encyclopedia">{{cite web |author=J. Schneider |year=2010 |title=Interactive Extra-solar Planets Catalog |url=http://exoplanet.eu/catalog.php |work=The Extrasolar Planets Encyclopedia |accessdate=2011-03-02}}</ref> क्योंकि इनमें से अधिकतर को सीधा देखने के लिए तकनीकें अभी विकसित नहीं हुई हैं, इसलिए सौ प्रतिशत भरोसे से नहीं कहा जा सकता के वास्तव में यह सारे ग्रह मौजूद हैं, लेकिन इनके [[तारों]] पर पड़ रहे [[गुरुत्वाकर्षक]] प्रभाव और अन्य लक्षणों से वैज्ञानिक इनके अस्तित्व के बारे में विश्वस्त हैं।
अनुमान लगाया जाता है के सूरज की श्रेणी के लगभग १०10% तारों के इर्द-गिर्द ग्रह परिक्रमा कर रहे हैं, हालांकि यह संख्या उस से भी अधिक हो सकती है।<ref name="marcyprogth05">{{Cite journal|author=G. Marcy ''et al''.|year=2005|title=Observed Properties of Exoplanets: Masses, Orbits and Metallicities|url=http://ptp.ipap.jp/link?PTPS/158/24|journal=Progress of Theoretical Physics Supplement|volume=158|pages=24–42|doi=10.1143/PTPS.158.24|arxiv = astro-ph/0505003 |bibcode = 2005PThPS.158...24M }}</ref> [[कॅप्लर अंतरिक्ष क्षोध यान]] द्वारा एकत्रित जानकारी के बूते पर कुछ वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है के [[आकाशगंगा]] (हमारी [[गैलेक्सी]]) में कम-से-कम ५०50 अरब ग्रहों के होने की सम्भावना है।<ref>[http://web.archive.org/web/20110222024833/news.yahoo.com/s/ap/20110219/ap_on_sc/us_sci_cosmic_census Cosmic census finds crowd of planets in our galaxy], Yahoo News, Feb 19, 2011</ref> [[कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी]] के वैज्ञानिकों ने जनवरी २०१३2013 में अनुमान लगाया कि आकाशगंगा में इस अनुमान से भी दुगने, यानि १००100 अरब, ग्रह हो सकते हैं।<ref>[http://www.examiner.com/article/100-billion-planets-milky-way-galaxy-says-caltech-scientists 100 billion planets in Milky Way Galaxy, says Caltech scientists], Nannette Richford, 03 जनवरी 2013, Examiner.com, ''... According to the scientists at Caltech, there are over 100 billion planets in the Milky Way Galaxy alone, says a Caltech news release dated Jan. 2 ...''</ref>
== इन्हें भी देखें ==
|