"ईरान का इतिहास": अवतरणों में अंतर

छो 103.243.53.34 (Talk) के संपादनों को हटाकर Raju Jangid के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
No edit summary
पंक्ति 4:
 
सातवीं सदी में ईरान में [[इस्लाम]] आया। इससे पहले ईरान में [[जरदोश्त]] के धर्म के अनुयायी रहते थे। ईरान [[शिया इस्लाम]] का केन्द्र माना जाता है। कुछ लोगों ने इस्लाम कबूल करने से मना कर दिया तो उन्हें यातनाएं दी गई। इनमें से कुछ लोग भाग कर [[भारत]] के [[गुजरात]] तट पर आ गए। ये आज भी भारत में रहते हैं और इन्हें [[पारसी]] कहा जाता है। [[सूफ़ीवाद]] का जन्म और विकास ईरान और संबंधित क्षेत्रों में ११वीं सदी के आसपास हुआ। ईरान की शिया जनता पर दमिश्क और बग़दाद के सुन्नी ख़लीफ़ाओं का शासन कोई ९०० साल तक रहा जिसका असर आज के अरब-ईरान रिश्तों पर भी देखा जा सकता है। सोलहवीं सदी के आरंभ में [[सफ़वी वंश]] के [[तुर्क]] मूल लोगों के सत्ता में आने के बाद ही शिया लोग सत्ता में आ सके। इसके बाद भी देश पर सुन्नियों का शासन हुआ और उन शासकों में [[नादिर शाह]] तथा कुछ अफ़ग़ान शासक शामिल हैं। औपनिवेशक दौर में ईरान पर किसी यूरोपीय शक्ति ने सीधा शासन तो नहीं किया पर अंग्रेज़ों तथा रूसियों के बीच ईरान के व्यापार में दखल पड़ा। १९७९ की [[इस्लामिक क्रांति]] के बाद ईरान की राजनैतिक स्थिति में बहुत उतार-चढ़ाव आता रहा है। [[ईरान-इराक़ युद्ध|ईराक के साथ युद्ध]] ने भी देश को इस्लामिक जगत में एक अलग जगह पर ला खड़ा किया है।<ref>[http://www.britannica.com/ebi/article-202892 Iran Islamic Republic], विश्वकोश ब्रिटानिका को पुनः प्राप्त २३ जनवरी २००८</ref><ref name = "Britannica">[http://www.britannica.com/eb/article-32981 विश्वकोश ब्रिटानिका ] २३ जनवरी २००८</ref>
 
पिरानशहर शहर ईरान में 8000 साल के इतिहास के साथ सबसे पुरानी सभ्यता है। <ref>https://persiadigest.com/Piranshahrs-8000-year-old-artifacts-unearthed</ref> <ref>https://nation.com.pk/08-Jan-2019/8-000-years-old-artifacts-unearthed-in-iran</ref> <ref>https://pk.shafaqna.com/EN/AL/15972</ref> <ref>https://newspakistan.tv/8000-years-old-artifacts-unearthed-in-iran/</ref>
 
== आर्यों का आगमन और फारस ==