"उमेश यादव": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 7:
 
मई २०१० में, यादव को चोटिल [[प्रवीण कुमार]], के स्थान पर [[२०१० आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०]] के लिए [[भारतीय क्रिकेट टीम|भारत की टीम]] में बुलाया गया, लेकिन टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला। उसके बाद उन्हें [[ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम|ज़िम्बाब्वे]] में मेजबान और [[श्रीलंका क्रिकेट टीम|श्रीलंका]] के खिलाफ एक त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला में टीम में शामिल किया गया था। यादव ने टूर्नामेंट में अपना वनडे डेब्यू मुक़ाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ किया जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। २८५ के स्कोर का बचाव करते हुए यादव ने ८ ओवर में बिना विकेट लिए ४८ रन दिये। तीन मैचों में खेलते हुए, यादव ने सिर्फ एक विकेट लिया।
 
जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय श्रृंखला के बाद, यादव टीम में बने रहे। उन्हें एक अन्य गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया था जब भारत ने जुलाई में श्रीलंका का दौरा किया था। दिसंबर २०१० में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद, यादव को राष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया था।
 
==सन्दर्भ==