"प्राइड एंड प्रेजडिस ( १९९५ एक टेलीविज़न धारावाहिक )": अवतरणों में अंतर
Manpreetsir (वार्ता | योगदान) "Pride and Prejudice (1995 TV series)" पृष्ठ का अनुवाद करके निर्मित किया गया |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:07, 29 अक्टूबर 2019 का अवतरण
प्राइड एंड प्रेजडिस एक छह-एपिसोड वाला 1995 का ब्रिटिश टेलीविजन नाटक है, जो कि जेन ऑस्टेन के 1813 उपन्यास प्राइड एंड प्रेजडिस पर आधारित है I एंड्रयू डेविस द्वारा इसका स्क्रीन प्ले किया गया हैIजेनिफर एहले और कॉलिन फर्थ ने एलिजाबेथ बेनेट और मिस्टर डार्सी के रूप में अभिनय कियाI सू बर्टविस्ल इसके निर्माता हैं और साइमन लैंगटन द्वारा इसका निर्देशन किया गया है I यह मुख्य रूप से बी बी सी द्वारा निर्मित है जिसके लिए अमेरिकी ए और ई नेटवर्क ने अतिरिक्त कोष उपलब्ध करवाया थाI BBC1 ने मूल रूप से 55 मिनट के एपिसोड को 24 सितंबर से 29 अक्टूबर 1995 तक प्रसारित किया। ए एंड ई नेटवर्क ने 14 जनवरी 1996 से लगातार तीन रातों में दोहरे एपिसोड में श्रृंखला प्रसारित की।
प्राइड एंड प्रेजडिस | |
---|---|
चित्र:Pride Prejudice 1995 VHS PAL Rated U Double Pack.jpg | |
शैली | Costume drama |
निर्देशक | Simon Langton |
अभिनीत | Jennifer Ehle Colin Firth |
थीम संगीतकार | Carl Davis |
उद्गम देश | United Kingdom |
मूल भाषा(एं) | English |
शृंखलाओं कि संख्या | 1 |
एपिसोड कि संख्या | 6 |
उत्पादन | |
निर्माता | Sue Birtwistle |
छायांकन | John Kenway |
प्रसारण अवधि | 327 minutes |
प्रदर्शित प्रसारण | |
नेटवर्क | BBC1 |
प्रकाशित | 24 सितम्बर 1995 29 अक्टूबर 1995 | –
प्राइड और प्रीजुडिस को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें जेनिफ़र एहले के लिए "बेस्ट एक्ट्रेस" के लिए BAFTA टेलीविज़न अवार्ड दिया गया I मिस्टर डार्सी की भूमिका ने कॉलिन फर्थ को भी बहुत प्रसिद्धि मिली। नाटक का एक दृश्य, जिसमे कॉलिन फर्थ एक गीले कमीज में नजर आये, ब्रिटिश टीवी इतिहास के सबसे अविस्मरणीय क्षणों में से एक के रूप में मान्यता दी गई। [1] न्यूयॉर्क टाइम्स में इस टीवी श्रृंखला को "प्रेम कहानियों और सामाजिक संयोजन का एक मजाकिया मिश्रण कहा गया था, जिसको चतुराई से एक प्रांतीय भद्रता की महत्वाकांक्षाओं और भ्रम में लिपेटा गया हो। [2] इस श्रृंखला ने लेखक हेलेन फील्डिंग को लोकप्रिय ब्रिजेट जोन्स उपन्यास लिखने के लिए प्रेरित किया और उनके स्क्रीन रूपांतरणों ने बाद में फिर्थ को ब्रिजेट के प्रेमी मार्क डार्सी के रूप में चित्रित किया।
कथानक
एपिसोड 1: श्री चार्ल्स बिंगले, इंग्लैंड के उत्तर में एक अमीर व्यक्ति, शरद ऋतु के लिए हर्टफोर्डशायर के मेरटन गांव के पास नेदरफील्ड एस्टेट में बसता है। श्रीमती बेनेट, अपने पति के विपरीत, अपनी पांच बेटियों (जेन, एलिजाबेथ, मैरी, किटी, और लिडिया) में से एक के साथ बिंगले की शादी करवाना चाहती हैं। बिंगले एक स्थानीय देश-नृत्य में जेन (सबसे बड़ी लड़की ) को तुरंत पसंद करता है, जबकि उसके सबसे अच्छे दोस्त मिस्टर फिट्जविलियम डार्सी वहाँ किसी भी लड़की के साथ डांस करने से मना कर देता हैI वह एलिजाबेथ को भी डांस के लिए मना कर देता है। एलिजाबेथ उसे खराब चरित्र और व्यवहार का व्यक्ति समझती हैI एक दिन बारिश में बिंगले से मिलने के लिए जाते समय जेन बीमार हो जाती है और वहाँ पर भी जेन एलिज़ाबेथ की डार्सी के साथ नोक-झोंक हो जाती है I
एपिसोड 2: श्री विलियम कॉलिन्स, एक चाटुकारिता वाले मंदबुद्धि पादरी हैं, जो अपने चचेरे भाई, मिस्टर बेनेट्स से मिलने जाते हैं। वह उनके घर और एस्टेट, लॉन्गबोरन के उत्तराधिकारी है, क्यूंकि मिस्टर बेनेट्स का कोई भी पुत्र नहीं है और उनके मरने के बाद सारी जायदाद कॉलिन्स की हो जाएगीI वह बेनेट की बेटियों में से एक से शादी करना चाहता है। इसलिए वह दो सप्ताह की यात्रा के लिए वहाँ आता हैं, ताकि बेनेट्स को बेहतर तरीके से जान सकें और परिवार की बेटियों में से एक लड़की का शादी के लिए चयन कर सकें। हालांकि, बेनेट लड़कियां, श्री कोलिन्स को एक हास्यास्पद आदमी के रूप में ही पहचानती हैI एक दिन, मर्टन गांव के चारों ओर टहलने के दौरान, वे एक नए पहुंचे मिलिशिया के सदस्यों से मिलते हैं, जिसमें एक मिस्टर जॉर्ज विकम भी शामिल हैं। एक सामाजिक कार्यक्रम में, विकम एलिजाबेथ से मित्रता करता है और उसे बताता है कि उसके पिता डार्सी के दिवंगत पिता के लिए प्रधानसेवक थे। वह कहता है कि डार्सी ने विकम को इर्ष्या के कारण सम्पत्ति के अधिकार से वंचित कर दिया, जो उसे डार्सी के पिता ने मरते वक़्त दी थी I एक अन्य सामाजिक कार्यक्रम में, डार्सी ने एलिजाबेथ को नेदरफील्ड की एक नृत्य पार्टी ( द बॉल ) में साथ नृत्य के लिए कहा जिसे एलिजाबेथ ने स्वीकार कर लिया I श्री कॉलिन्स ने अगले दिन एलिजाबेथ के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन वह उसे अस्वीकार कर देती है। जबकि श्रीमती बेनेट एलिजाबेथ के फैसले से उस पर क्रोधित हैं, उनके करीबी दोस्त शारले लुकास ने लुइस लॉज में रहने के लिए श्री कॉलिन्स को आमंत्रित किया।
एपिसोड 3: एलिजाबेथ इस बात से हैरान होती है कि शारले लुकास ने श्री कोलिन्स के शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। जब नेदरफील्ड पार्टी शरद ऋतु में लंदन के लिए रवाना होती है, तो जेन को महसूस होता है कि बिंगले उसे अनदेखा कर रहे हैं। मिस्टर विकम के साथ दोस्ती करने के बाद, एलिजाबेथ वसंत में केंट में कोलिंस के घर के लिए प्रस्थान करती है। वहाँ वह लेडी कैथरीन डे बॉर्ग से मिलती है जो सारी संपत्ति की मालकिन है और लेडी कैथरीन डार्सी की चाची (आंट ) भी है, एलिजाबेथ डार्सी से कई बार मिलती है। उसे बिंगले और जेन के अलग होने का भी पता चलता है जिसके लिए वह डार्सी को जिम्मेदार मानती है I डार्सी एलिज़बेथ के सामने शादी का प्रस्ताव रखता है लेकिन अपनी गलत फ़हमी और घमंड का शिकार एलिज़बेथ
सकाउप्रस्ताव ठुकरा देती है I वह उसे अपनी बहन
- ↑ Gibbons, Fiachra (2 June 2003). "Universally acknowledged hunk vetoed nude scene". The Guardian. अभिगमन तिथि 2008-05-20.
- ↑ O'Connor, John (13 January 1996). "Television review: An England Where Heart and Purse Are Romantically United". The New York Times. अभिगमन तिथि 2008-05-21.