"हंस (संपादक प्रेमचंद)": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
'''हंस''' का प्रकाशन सन [[१९३०]] ई० में [[बनारस]] से हुआ। इसके संपादक [[प्रेमचन्द]] थे। प्रेमचन्द के संपादकत्व में यह पत्रिका हिन्दी की प्रगति में अत्यन्त सहायक सिद्ध हुई। सन [[१९३३]] में प्रेमचन्द ने इसका काशी विशेषांक बडे परिश्रम से निकाला। वे सन [[१९३०]] से [[१९३६]] तक इसके संपादक रहे। उसके बाद [[जैनेन्द्र]] और [[शिवरानी देवी]] ने इसका संपादन प्रारम्भ किया। इसके विशेषांकों में "प्रेमचन्द स्मृति अंक", "एकांकी नाटक अंक" [[१९३८]], "रेखाचित्र अंक", "कहानी अंक", "प्रगति अंक" तथा "शान्ति अंक" विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। जैनेन्द्र और शिवरानी देवी के बाद इसके संपादक [[शिवदान सिंह चौहान]] और [[श्रीपत राय]] फिर [[अमृत राय]] और फिर [[नरोत्तम नागर]] रहे। बहुत दिनों बाद सन [[१९५९]] ई० में उसका वृहत् संकलन रूप सामने आया जिसमें [[बालकृष्ण राव]] और [[अमृत राय]] के संपादकत्व में आधुनिक साहित्य और उससे सम्बंधित नवीन मूल्यों पर विचार किया गया। <ref>{{cite book |last=बाहरी |first=डा0 हरदेव |title= साहित्य कोश, भाग-2,|year=१९८६|publisher=ज्ञानमंडल लिमिटेड |location=वाराणसी|id= |page=६६३ |accessday= 27 |accessmonth= जून|accessyear= 2008}}</ref>
 
==संदर्भ==
<references/>
 
[[श्रेणी:ऐतिहासिक हिन्दी पत्रिकाएँ]]
[[श्रेणी:प्रेमचंद]]