"प्रेमचंद": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 30:
 
== जीवन परिचय ==
प्रेमचंद का जन्म ३१ जुलाई १८८० को [[वाराणसी]] के निकट [[लमही]] गाँव में एक कायस्थ परिवार में हुआ था। लमही, उत्तर प्रदेश राज्य के बनारस शहर नजदीक ही लगभग चार मिल दूर स्थित हैं।<ref>{{Cite web|url=https://www.gurujiinhindi.com/2019/10/munshi-premchand-munshi-premchand-hindi-munshi-premchand-in-hindi-essay-on-munshi-premchand-munshi-premchand-jayanti_12.html|title=मुंशी प्रेमचंद लेखन दुनिया के एक नयाब हिरा।|website=गुरूजी इन हिंदी|access-date=2019-11-21}}</ref> उनकी माता का नाम आनन्दी देवी था तथा पिता मुंशी अजायबराय लमही में डाकमुंशी थे।<ref>{{cite web |url= http://pustak.org/bs/home.php?bookid=635|title= गबन|access-date=9 जून 2008|format= पीएचपी|publisher= भारतीय साहित्य संग्रह|language=}}</ref> उनकी शिक्षा का आरंभ [[उर्दू]], [[फारसी]] से हुआ और जीवनयापन का [[अध्यापन]] से। पढ़ने का शौक उन्‍हें बचपन से ही लग गया। १३ साल की उम्र में ही उन्‍होंने ''[[तिलिस्म-ए-होशरुबा]]'' पढ़ लिया और उन्होंने उर्दू के मशहूर रचनाकार [[रतननाथ 'शरसार']], [[मिर्ज़ा हादी रुस्वा]] और [[मौलाना शरर]] के उपन्‍यासों से परिचय प्राप्‍त कर लिया<ref>रामविलास शर्मा, प्रेमचंद और उनका युग, [[राजकमल प्रकाशन]], नई दिल्‍ली, 1995, पृष्‍ठ 15</ref>। [[१८९८]] में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वे एक स्थानीय विद्यालय में शिक्षक नियुक्त हो गए। नौकरी के साथ ही उन्होंने पढ़ाई जारी रखी।[[१९१०]] में उन्‍होंने [[अंग्रेजी]], [[दर्शन]], [[फारसी]] और [[इतिहास]] लेकर इंटर पास किया और [[१९१९]] में बी.ए.<ref>{{cite book |last=बाहरी |first=डॉ॰ हरदेव |title= साहित्य कोश, भाग-2,|year=१९८६|publisher=ज्ञानमंडल लिमिटेड |location=वाराणसी|id= |page=३५६ |access-date=}}</ref> पास करने के बाद शिक्षा विभाग के इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त हुए।<br>सात वर्ष की अवस्था में उनकी माता तथा चौदह वर्ष की अवस्था में पिता का देहान्त हो जाने के कारण उनका प्रारंभिक जीवन संघर्षमय रहा।<ref>{{cite web |url= http://www.hindibooks.8m.com/LitByMunshiPremchand.htm|title= LITERATURE BY MUNSHIPREMCHAND|access-date=9 जून 2008|format= एचटीएम|publisher= हिन्दी बुक्स|language=en}}</ref> उनका पहला विवाह पंद्रह साल की उम्र में हुआ जो सफल नहीं रहा। वे [[आर्य समाज]] से प्रभावित रहे<ref>{{cite web |url= http://www.csss-isla.com/archive/archive.php?article=2005/aug1_15.htm|title= PREMCHAND AND COMPOSITE CULTURE |access-date=30 जून 2008 |format= पीएचपी|publisher=सेंटर फ़ार स्टडी ऑफ़ सोसायटी एंड सेक्युलरिज़्म |language=en}}</ref>, जो उस समय का बहुत बड़ा धार्मिक और सामाजिक आंदोलन था। उन्होंने विधवा-विवाह का समर्थन किया और १९०६ में दूसरा विवाह अपनी प्रगतिशील परंपरा के अनुरूप बाल-विधवा [[शिवरानी देवी]] से किया।<ref>{{cite web |url= http://www.indianpost.com/viewstamp.php/Paper/Watermarked%20paper/PREM%20CHAND%20WRITER|title= PREM CHAND WRITER|access-date=9 जून 2008|format= पीएचपी|publisher= इंडियन पोस्ट.कॉम|language=en}}</ref> उनकी तीन संताने हुईं- श्रीपत राय, [[अमृत राय]] और कमला देवी श्रीवास्तव। १९१० में उनकी रचना [[सोजे-वतन]] (राष्ट्र का विलाप) के लिए हमीरपुर के जिला कलेक्टर ने तलब किया और उन पर जनता को भड़काने का आरोप लगाया। सोजे-वतन की सभी प्रतियाँ जब्त कर नष्ट कर दी गईं। कलेक्टर ने नवाबराय को हिदायत दी कि अब वे कुछ भी नहीं लिखेंगे, यदि लिखा तो जेल भेज दिया जाएगा। इस समय तक प्रेमचंद, [[धनपत राय]] नाम से लिखते थे। उर्दू में प्रकाशित होने वाली [[ज़माना पत्रिका]] के सम्पादक और उनके अजीज दोस्‍त [[मुंशी दयानारायण निगम]] की सलाह से वे प्रेमचंद नाम से लिखने लगे। उन्‍होंने आरंभिक लेखन [[ज़माना पत्रिका]] में ही किया। जीवन के अंतिम दिनों में वे गंभीर रूप से बीमार पड़े। उनका उपन्यास [[मंगलसूत्र]] पूरा नहीं हो सका और लम्बी बीमारी के बाद ८ अक्टूबर १९३६ को उनका निधन हो गया। उनका अंतिम उपन्यास ''मंगल सूत्र'' उनके पुत्र अमृतराय ने पूरा किया।
 
== कार्यक्षेत्र ==