"ईश्वर चन्द्र विद्यासागर": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
हिंदुस्थान वासी द्वारा सम्पादित संस्करण 4320463 पर पूर्ववत किया: Vandalism। (ट्विंकल) टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना |
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन |
||
पंक्ति 47:
==जीवन परिचय==
[[Image:Vidyasagar birthplace.jpg|right|thumb|300px|ईश्वरचन्द्र विद्यासागर जी की जन्मस्थली (वीरसिंह, [[घाटाल]])]]
ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म [[बंगाल]] के [[पश्चिम मेदिनीपुर जिला|मेदिनीपुर जिले]] के वीरसिंह गाँव में एक अति निर्धन
आरम्भिक आर्थिक संकटों ने उन्हें कृपण प्रकृति (कंजूस) की अपेक्षा 'दयासागर' ही बनाया। विद्यार्थी जीवन में भी इन्होंने अनेक विद्यार्थियों की सहायता की। समर्थ होने पर बीसों निर्धन विद्यार्थियों, सैकड़ों निस्सहाय विधवाओं, तथा अनेकानेक व्यक्तियों को अर्थकष्ट से उबारा। वस्तुतः उच्चतम स्थानों में सम्मान पाकर भी उन्हें वास्तविक सुख निर्धनसेवा में ही मिला। शिक्षा के क्षेत्र में वे [[स्त्रीशिक्षा]] के प्रबल समर्थक थे। श्री बेथ्यून की सहायता से गर्ल्स स्कूल की स्थापना की जिसके संचालन का भार उनपर था। उन्होंने अपने ही व्यय से मेट्रोपोलिस कालेज की स्थापना की। साथ ही अनेक सहायताप्राप्त स्कूलों की भी स्थापना कराई। संस्कृत अध्ययन की सुगम प्रणाली निर्मित की। इसके अतिरिक्त शिक्षाप्रणाली में अनेक सुधार किए। समाजसुधार उनका प्रिय क्षेत्र था, जिसमें उन्हें कट्टरपंथियों का तीव्र विरोध सहना पड़ा, प्राणभय तक आ बना। वे विधवाविवाह के प्रबल समर्थक थे। शास्त्रीय प्रमाणों से उन्होंने विधवाविवाह को बैध प्रमाणित किया। पुनर्विवाहित विधवाओं के पुत्रों को १८६५ के एक्ट द्वारा वैध घोषित करवाया। अपने पुत्र का विवाह विधवा से ही किया।<ref>[https://aajtak.intoday.in/education/story/ishwar-chandra-vidyasagar-marriage-of-hindu-widows-1-943792.html ... एक ऐसा समाज सुधारक जिसने विधवा से करवाई अपने बेटे की शादी]</ref> संस्कृत कालेज में अब तक केवल [[ब्राह्मण]] और [[वैद्य]] ही विद्योपार्जन कर सकते थे, अपने प्रयत्नों से उन्होंने समस्त हिन्दुओं के लिए विद्याध्ययन के द्वार खुलवाए।
|