"त्सेथंग": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
Image added
पंक्ति 11:
|languages= [[तिब्बती भाषा|तिब्बती]], [[चीनी भाषा|चीनी]]
}}
[[File:Tsetang-13-Hotel-2014-gje.jpg|thumb|upright=1.2|Tsetang 2014]]
'''त्सेथंग''' [[तिब्बत]] का एक शहर है। यह यरलुंग नदी की घाटी में स्थित है जो तिब्बती संस्कृति का जन्मस्थल माना जाता है। प्रशासनिक दृष्टि से यह तिब्बत के [[ल्होखा विभाग]] में आता है और उस विभाग की राजधानी भी है।<ref>Dorje, Gyurme (2009). p. 219. Tibet Handbook. Footprint Handbooks, Bath, England. ISBN 978-1-906098-32-2.</ref> यह शहर तिब्बत के सबसे बड़े नगरों में से एक है और तिब्बत के कई प्राचीन राजा यहीं से राज किया करते थे। १९वीं सदी में यहाँ से गुज़रने वाले यात्रियों के अनुसार यहाँ १,००० घर, गोम्पा (बौद्ध-मठ), बाज़ार और एक [[द्ज़ोंग]] (तिब्बती शैली का क़िला) खड़े हुए थे। [[ल्हासा]] के बाद यह तिब्बत के [[इउ-त्संग]] क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर था। ३,१०० मीटर (१०,१७० फ़ुट) पर बसे हुए इस शहर की आबादी २००५ में ५२,००० अनुमानित की गई थी।<ref>Mayhew, Bradley and Kohn, Michael. p. 153. (2005) Tibet. 6th Edition. ISBN 1-74059-523-8.</ref><ref name="ref15qojox">[http://books.google.com/books?id=qFv7LV1pgw8C Seeking Emptiness: A Photo Essay of Modern Tibet], Rod Purcell, pp. 117, Lulu.com, 2006, ISBN 9781411669307, ''... Around 180 kilometres to the east of Lhasa the expanding city of Tsetang sits strangely on the ancient landscape of Yarlung. Tsetang now has a population of over 50,000. The old Tibetan town almost lost in the blandness of the new hotels ...''</ref> इसके आसपास तिब्बती इतिहास की कई महत्वपूर्ण इमारते स्थित हैं। नेदोंग बस्ती इस से लगभग ४ किमी दक्षिणपश्चिम में स्थित है लेकिन शहरी विस्तार से दोनों का विलय होने लगा है।<ref>Buckley, Michael and Strauss, Robert. Tibet: a travel survival kit. p. 153. (1986) Lonely Planet Publications, Victoria, Australia. ISBN 0-908086-88-1.</ref>