"मालवा": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 5:
'''मालवा''', [[ज्वालामुखी]] के उद्गार से बना पश्चिमी [[भारत]] का एक अंचल है। [[मध्य प्रदेश]] के पश्चिमी भाग तथा [[राजस्थान]] के दक्षिणी-पूर्वी भाग से गठित यह क्षेत्र प्राचीन काल से ही एक स्वतंत्र राजनीतिक इकाई रहा है। मालवा का अधिकांश भाग [[चंबल नदी]] तथा इसकी शाखाओं द्वारा संचित है, पश्चिमी भाग [[माही नदी]] द्वारा संचित है। यद्यपि इसकी राजनीतिक सीमायें समय समय पर थोड़ी परिवर्तित होती रही तथापि इस छेत्र में अपनी विशिष्ट सभ्यता, संस्कृति एंव भाषा का विकास हुआ है। मालवा के अधिकांश भाग का गठन जिस [[पठार]] द्वारा हुआ है उसका नाम भी इसी अंचल के नाम से '''[[मालवा का पठार]]''' है। इसे प्राचीनकाल में 'मालवा' या 'मालव' के नाम से जाना जाता था। वर्तमान में [[मध्यप्रदेश]] प्रांत के पश्चिमी भाग में स्थित है। समुद्र तल से इसकी औसत ऊँचाई ४९६ मी. है।
 
मालवा का उक्त नाम 'मालव' नामक जाति के आधार पर पड़ा। इस जाति का उल्लेख सर्वप्रथम ई. पू. चौथी सदी में मिलता है, जब इसयह जाति की सेना ने सिकंदर से युद्ध में पराजित हुई थी। ये मालव प्रारंभ में [[पंजाब]] तथा [[राजपूताना]] क्षेत्रों के निवासी थी, लेकिन सिकंदर से पराजित होकर वे [[अवन्ति]] (वर्तमान [[उज्जैन]]) व उसके आस-पास के क्षेत्रों में बस गये। उन्होंने आकर (दशार्ण) तथा अवन्ति को अपनी राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनाया। दशार्ण की राजधानी [[विदिशा]] थी तथा अवन्ति की राजधानी उज्जयिनी थी। कालांतर में यही दोनों प्रदेश मिलकर मालवा कहलाये। इस प्रकार एक भौगोलिक घटक के रूप में 'मालवा' का नाम लगभग प्रथम ईस्वी सदी में मिलता है। मालवा पर करिब 547 वर्षो तक [[भील]] राजाओ का शासन रहा,जिनमें [[राजा धन्ना भील]] प्रमुख रहे ।<ref>{{cite https://hindi.indiawaterportal.org/node/50009}}</ref>
 
भारत के अन्य राज्यों की भाँति मालवा की भी राजनीतिक सीमाएं राजनीतिक गतिविधियों व प्रशासनिक कारणों से परिवर्तित होती रही है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/मालवा" से प्राप्त