"एडोल्फ़ हिटलर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
→‎जीवनी: शब्द त्रृटि
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 14:
1934 में जर्मनी और [[पोलैंड]] के बीच एक-दूसरे पर आक्रमण न करने की संधि हुई। उसी वर्ष [[आस्ट्रिया]] के नाजी दल ने वहाँ के चांसलर डॉलफ़स का वध कर दिया। जर्मनीं की इस आक्रामक नीति से डरकर रूस, फ्रांस, [[चेकोस्लोवाकिया]], [[इटली]] आदि देशों ने अपनी सुरक्षा के लिए पारस्परिक संधियाँ कीं।
 
उधर हिटलर ने [[ब्रिटेन]] के साथ संधि करके अपनी [[जलसेना]] ब्रिटेन की जलसेना का 35 प्रतिशत रखने का वचन दिया। इसका उद्देश्य भावी युद्ध में ब्रिटेन को तटस्थ रखना था किंतु 1935 में ब्रिटेन, फ्रांस और इटली ने हिटलर की शस्त्रीकरण नीति की निंदा की। अगले वर्ष हिटलर ने बर्साई की संधि को भंग करके अपनी सेनाएँ फ्रांस के पूर्व में [[राइन नदी]] के प्रदेश पर अधिकार करने के लिए भेज दीं। 1937 में जर्मनी ने इटली से संधि की और उसी वर्ष आस्ट्रिया पर अधिकार कर लिया। हिटलर ने फिर चेकोस्लोवाकिया के उन प्रदेशों को लेने की इच्छा की जिनके अधिकतर निवासी जर्मन थे। ब्रिटेन, फ्रांस और इटली ने हिटलर को संतुष्ट करने के लिए [[म्यूनिक]] के समझौते से चेकोस्लोवाकिया को इन प्रदेशों को हिटलर को देने के लिए विवश किया। 1939 में हिटलर ने चेकोस्लोवाकिया के शेष भाग पर भी अधिकार कर लिया। फिर हिटलर ने रूस से संधि करके पोलैड का पूर्वी भाग उसे दे दिया और पोलैंड के पश्चिमी भाग पर उसकी सेनाओं ने अधिकार कर लिया। ब्रिटेन ने पोलैंड की रक्षा के लिए अपनी सेनाएँ भेजीं। इस प्रकार [[द्वितीय विश्वयुद्ध]] प्ररंभप्रारंभ हुआ। फ्रांस की पराजय के पश्चात् हिटलर ने [[मुसोलिनी]] से संधि करके [[रूम सागर]] पर अपना आधिपत्य स्थापित करने का विचार किया। इसके पश्चात् जर्मनी ने रूस पर आक्रमण किया। जब अमरीका द्वितीय विश्वयुद्ध में सम्मिलित हो गया तो हिटलर की सामरिक स्थिति बिगड़ने लगी। हिटलर के सैनिक अधिकारी उनके विरुद्ध षड्यंत्र रचने लगे। जब रूसियों ने [[बर्लिन]] पर आक्रमण किया तो हिटलर ने 30 अप्रैल 1945, को [[आत्महत्या]] कर ली। प्रथम विश्वयुद्ध के विजेता राष्ट्रों की संकुचित नीति के कारण ही स्वाभिमनी जर्मन राष्ट्र को हिटलर के नेतृत्व में आक्रमक नीति अपनानी पड़ी।
 
== हिटलर का उत्थान