"सोमनाथ मन्दिर": अवतरणों में अंतर

हिंदुस्थान वासी द्वारा सम्पादित संस्करण 4275686 पर पूर्ववत किया। (ट्विंकल)
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
छो सोमनाथ ज्योतिर्लिंग गुजरात ।कथा,महत्व,टाईमिंग।
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 20:
| website = {{url|http://www.somnath.org}}
}}
'''[https://www.travelteacher.in/2019/12/somnath-jyotirling-gujarattravel-teacher.html?m=1 सोमनाथ मन्दिर]''' भूमंडल में दक्षिण एशिया स्थित [[भारत]]वर्ष के पश्चिमी छोर पर [[गुजरात]] नामक प्रदेश स्थित, अत्यन्त प्राचीन व ऐतिहासिक [[सूर्य मन्दिर]] का नाम है। यह भारतीय इतिहास तथा हिन्दुओं के चुनिन्दा और महत्वपूर्ण मन्दिरों में से एक है। इसे आज भी भारत के १२ [[ज्योतिर्लिंग|ज्योतिर्लिंगों]] में सर्वप्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में माना व जाना जाता है। [[गुजरात]] के [[सौराष्ट्र]] क्षेत्र के [[वेरावल]] बंदरगाह में स्थित इस मन्दिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण स्वयं चन्द्रदेव ने किया था, जिसका उल्लेख [[ऋग्वेद]] में स्पष्ट है।
 
यह मंदिर हिंदू धर्म के उत्थान-पतन के इतिहास का प्रतीक रहा है। अत्यंत वैभवशाली होने के कारण इतिहास में कई बार यह मंदिर तोड़ा तथा पुनर्निर्मित किया गया। वर्तमान भवन के पुनर्निर्माण का आरंभ भारत की स्वतंत्रता के पश्चात् लौहपुरुष [[सरदार वल्लभ भाई पटेल]] ने करवाया और पहली दिसंबर 1995 को भारत के राष्ट्रपति [[शंकर दयाल शर्मा]] ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया। सोमनाथ मंदिर विश्व प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल है। मंदिर प्रांगण में रात साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक एक घंटे का साउंड एंड लाइट शो चलता है, जिसमें सोमनाथ मंदिर के इतिहास का बड़ा ही सुंदर सचित्र वर्णन किया जाता है। लोककथाओं के अनुसार यहीं श्रीकृष्ण ने देहत्याग किया था। इस कारण इस क्षेत्र का और भी महत्व बढ़ गया।